S-400 'सुदर्शन चक्र': इस एयर डिफेंस सिस्टम ने रोके पाकिस्तानी हमले! जानें इसके बारे में सब कुछ...

S-400 एक मल्टी-लेयर सिस्टम है, जो एक साथ कई तरह के टारगेट्स को ट्रैक और न्यूट्रलाइज कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2025 18:55 IST
ख़ास बातें
  • यह रूस द्वारा विकसित एक लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है
  • भारत ने 2018 में लगभग 35,000 करोड़ की डील में पांच S-400 स्क्वाड्रन खरीदे
  • यह सिस्टम एक साथ कई तरह के टारगेट्स को ट्रैक व न्यूट्रलाइज कर सकता है
देर रात (7-8 मई) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर कुछ हवाई हमले किए गए, जिनका भारतीय डिफेंस सिस्टम ने जवाब दिया। इस पूरे घटनाक्रम में भारत के एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम - S-400 की भूमिका अहम बताई जा रही है। अब जब हर तरफ S-400 की चर्चा हो रही है, तो आइए जानते हैं कि आखिर ये सिस्टम है क्या और क्यों इसे दुनिया के सबसे घातक एयर डिफेंस सिस्टम्स में गिना जाता है।
 

क्या है S-400?

S-400, जिसे Triumf भी कहा जाता है, रूस द्वारा विकसित एक लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे विशेष रूप से दुश्मन के एयरक्राफ्ट्स, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और यहां तक कि बैलिस्टिक मिसाइल्स को इंटरसेप्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत ने 2018 में रूस से लगभग 35,000 करोड़ रुपये की डील के तहत पांच S-400 स्क्वाड्रन खरीदे थे। भारत में इसका नाम 'सुदर्शन चक्र' रखा गया है।
 

कैसे करता है काम?

S-400 एक मल्टी-लेयर सिस्टम है, जो एक साथ कई तरह के टारगेट्स को ट्रैक और न्यूट्रलाइज कर सकता है। इसमें चार प्रकार की मिसाइल्स का उपयोग होता है, जिनकी रेंज 40km, 100km, 200km और 400km तक होती है। यह सिस्टम एक साथ 100 से लेकर 40,000 फीट तक उड़ने वाले हर टारगेट को पहचान कर उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।

इसकी एक बड़ी खासियत ये है कि S-400 सिस्टम को 8x8 ट्रक पर माउंट किया जाता है, जिससे इसे मूव करना बेहद आसान होता है। यही वजह है कि इसकी कोई फिक्स पोजीशन नहीं होती, जिससे इसे दुश्मन के लिए डिटेक्ट करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
Advertisement

इस सिस्टम को NATO में SA-21 Growler के नाम से जाना जाता है। ये माइनस 50 से लेकर माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में भी काम करने में सक्षम है।
 

रडार और ट्रैकिंग क्षमता

S-400 का रडार सिस्टम बेहद पावरफुल है। यह करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज में करीब 300 टारगेट्स को एक साथ ट्रैक कर सकता है। इसकी फायरिंग कैपेसिटी भी जबरदस्त है - ये एक बार में 72 मिसाइलें लॉन्च कर सकता है, जिससे किसी भी बड़े हवाई हमले को रोका जा सकता है।
 

क्यों है इतना चर्चा में?

S-400 की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह सिस्टम दुश्मन के एयर स्ट्राइक्स को काफी पहले से डिटेक्ट कर लेता है और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें हवा में ही खत्म कर सकता है। यही वजह है कि इसे एक गेम चेंजर माना जाता है। इसके अलावा, यह सिस्टम भारत की वायु सुरक्षा को एक नया आयाम देता है, जिससे देश की रक्षा क्षमता में वृद्धि होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.