हवा से जमीन पर वार करती है फ्रांस की ये खतरनाक ASMPA-R न्यूक्लियर मिसाइल, हुआ सफल टेस्ट

ASMPA-R फ्रांस के लिए लंबे समय तक ड्यूटी निभाएगी। MBDA के अनुसार, 2035 तक कंपनी अनुमानित नेक्स्ट जनरेशन एयर टू सरफेस न्यूक्लियर मिसाइल, ASN4G को जारी करेगी, जो ASMPA-R को रिप्लेस करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मई 2024 22:00 IST
ख़ास बातें
  • फ्रांस ने मिड-रेज एयर टू सरफेस न्यूक्लियर क्रूज मिसाइल के सफल टेस्ट किया
  • इसे Rafale B फाइटर जेट के जरिए ले जाया गया
  • टेस्ट रूस द्वारा न्यूक्लियर ट्रेनिंग एक्सरसाइज किए जाने के एक दिन बाद हुआ

Photo Credit: MBDA

फ्रांस ने बुधवार, 22 मई को अपनी एडवांस मिड-रेज एयर टू सरफेस क्रूज मिसाइल को टेस्ट किया। इस मिसाइल का नाम ASMPA-R है, जिसका सफल परिक्षण रूस द्वारा टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन ड्रिल आयोजित करने के एक दिन बाद किया गया है। हालांकि, इसपर फ्रांस का कहना है कि उनका मिसाइल टेस्ट पहले से ही अनुसूचित था। ASMPA-R को MBDA द्वारा बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह परमाणु चार्ज ले जाने वाली एक सुपरसोनिक मिसाइल है, जिसे Rafale F3R के जरिए ले जाया जाता है।

फ्रांस द्वारा उनकी एडवांस मिड-रेज एयर टू सरफेस न्यूक्लियर क्रूज मिसाइल के सफल टेस्ट की घोषणा फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने की। उन्होंने कहा कि एक नकली न्यूक्लियर हवाई हमले में एक विमान द्वारा बिना हथियार के ASMPA-R मिसाइल दागी गई। DURANDAL नाम के एक ट्रेनिंग अभ्यास में, फ्रेंच एयर और स्पेस फोर्स ने एक फाइटर जेट (Rafale B) को अपनी स्पीड से उड़ाया। हालांकि, यह हथियारों से लैस वाला कोई वास्तविक मिशन नहीं था। इसके बजाय, जेट ने बिना किसी वास्तविक हथियार के फ्रांसीसी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरते हुए बमबारी का अनुकरण किया।
 

ट्रेनिंग को और अधिक असली जैसा रूप देने के लिए, अन्य फाइटर जेट (A330 Phenix) ने राफेल बी को फ्यूल भी दिया, जबकि इसे दुश्मन जेट और जमीनी बलों के नकली हमलों का सामना करना पड़ा।

भले ही ट्रायल-फायरिंग रूसी न्यूक्लियर ट्रेनिंग एक्सर्साइज के एक दिन बाद हुई, लेकिन लेकोर्नू ने X पर अपने पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट किया कि यह ट्रायल "लंबे समय से नियोजित" ऑपरेशन था।
Advertisement

अपने बयान में उन्होंने लिखा, "लंबे समय से योजनाबद्ध यह ऑपरेशन, हमारे परमाणु निरोध के लिए सैन्य प्रोग्रामिंग कानून में प्रदान की गई महत्वाकांक्षा को पूरा करता है, जिसमें से यह उत्कृष्टता और परिचालन विश्वसनीयता को दिखाता है।"
Advertisement
 

ASMPA-R फ्रांस के लिए लंबे समय तक ड्यूटी निभाएगी। MBDA के अनुसार, 2035 तक कंपनी अनुमानित नेक्स्ट जनरेशन एयर टू सरफेस न्यूक्लियर मिसाइल, ASN4G को जारी करेगी, जो ASMPA-R को रिप्लेस करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ASMPA R, ASMPA R Test, ASMPA R Trail, France, defence tech
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.