WWE लाएगी अपना NFT मार्केटप्लेस, फैंस खरीद सकेंगे डिज़िटल टोकन

WWE ने डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइसेंस प्राप्त डिजिटल टोकन और संग्रह करके रखी  वाली चीजों के लिए NFT मार्केटप्लेस लॉन्च करने की तैयारी की है। इसके लिए ब्लॉकचैन क्रिएटिव लैब्स - फॉक्स एंटरटेनमेंट और बेंटो बॉक्स एंटरटेनमेंट के साथ एक मल्‍टी ईयर डील हुई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 18:24 IST
ख़ास बातें
  • एनएफटी मार्केटप्लेस में भाग लेने के लिए फैंस को डिजिटल वॉलेट बनाना होगा
  • यहां डिजिटल टोकन खरीदे, बेचे और स्‍टोर किए जा सकेंगे
  • अगले कुछ हफ्तों में इस मार्केट प्‍लेस की लॉन्‍चिंग कर दी जाएगी

नए मार्केटप्‍लेस का नाम और लॉन्च डेट आने वाले हफ्तों में सार्वजनिक कर दी जाएगी

WWE ने डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइसेंस प्राप्त डिजिटल टोकन और संग्रह करके रखी  वाली चीजों के लिए NFT मार्केटप्लेस लॉन्च करने की तैयारी की है। इसके लिए ब्लॉकचैन क्रिएटिव लैब्स - फॉक्स एंटरटेनमेंट और बेंटो बॉक्स एंटरटेनमेंट के साथ एक मल्‍टी ईयर डील हुई है। यह साझेदारी WWE को एनएफटी बनाने की अनुमति देगी। WWE को उसके प्रमुख आयोजनों जैसे - WWE सुपरस्टार और रेसलमेनिया व समरस्लैम के लिए जाना जाता है। नए मार्केटप्‍लेस का नाम और इसकी लॉन्च की तारीख अभी नहीं बताई गई है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। 

यह मार्केटप्लेस एलुवियो की ब्लॉकचेन टेक्‍नॉलजी द्वारा संचालित होगा और कंस्‍यूमर्स के लिए डिजिटल टोकन खरीदने, व्यापार करने, बेचने और स्टोर करने के लिए एक हब के रूप में काम करेगा। इसके साथ ही यह इथेरियम और बाकी ब्लॉकचेन में इंटरऑपरेबल होगा। WWE एनएफटी मार्केटप्लेस में भाग लेने के लिए फैंस को एलुवियो के जरिए एक सिक्‍योर WWE डिजिटल वॉलेट बनाने की जरूरत  होगी, जो एक वॉल्ट के रूप में काम करता है और कंस्‍यूमर्स को सामान्‍य करेंसी या क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके संग्रह करके रखी  वाली चीजों को खरीदने में सक्षम बनाता है।

इस बारे में ब्लॉकचैन क्रिएटिव लैब्स के सीईओ और बेंटो के सह-संस्थापक / सीईओ, स्कॉट ग्रीनबर्ग ने कहा क‍ि हम जानते हैं कि WWE की फैन कम्‍युनिटी को इस ऑर्गनाइजेशन के प्रामाणिक डिजिटल सामानों का मालिक बनाना पसंद होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि हमारा एनएफटी स्टूडियो, फैंस को एनएफटी और टोकन का मालिक बनने में सक्षम बनाएगा। WWE के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रेवेन्यू स्ट्रैटेजी एंड डिवेलपमेंट, स्कॉट जांघेलिनी का दावा है कि नई पार्टनरशिप से दोनों कंपनियों को WWE के फैनबेस के लिए नए तरीके तलाशने की राह दिखी है। 

डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएफटी मार्केटप्लेस के अलावा, ब्लॉकचैन क्रिएटिव लैब्स ने हाल ही में "द मास्कड सिंगर" नामक एक लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो के लिए "द मास्कवर्स" भी लॉन्च किया है। यह जॉइंट वेंचर, एमी अवॉर्ड विनिंग क्रिएटर डैन हार्मन की आनेवाली कॉमिडी सीरीज क्रापोपोलिस के लिए भी एक डेडिकेटेड मार्केट प्‍लेस लॉन्‍च करने की तैयारी में है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NFT, NFT marketplace, Crypto, Crypotcurrency, Etherium, WWE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.