इस Crypto स्टार्टअप ने सीरीज A फंडिंग राउंड में जुटाए 223 करोड़ रुपये

क्रिप्टो एक्सचेंज प्लैटफॉर्म WOO Network को सिंगापुर स्थित बड़ी इनवेस्टमेंट फर्म Three Arrows Capital समेत दूसरे कई निवेशकों से 30 मिलियन डॉलर (लगभग 223 करोड़ रुपये) की फंडिंग मिली है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 14:44 IST
ख़ास बातें
  • कुल चौदह अन्य वेंचर कैपिटल फर्मों ने इस फंडिंग राउंड में भाग लिया।
  • क्रिप्टो बाजार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार कर रहा है।
  • क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू लगभग 2,22,79,296 करोड़ रुपये के करीब है।

क्रिप्टो स्टार्टअप WOO अपने क्रिप्टो एक्सचेंज पर यूजर्स को डीप लिक्विडिटी और जीरो-फ्री ट्रेडिंग की सुविधा देता है। 

क्रिप्टो स्पेस दुनियाभर तेज रफ्तार से फैल रहा है और इसी के साथ ज्यादा से ज्यादा क्रिप्टो एक्सचेंज प्लैटफॉर्म बाजार में अपनी पकड़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सीरीज ए फंडिंग राउंड में क्रिप्टो एक्सचेंज प्लैटफॉर्म WOO नेटवर्क को सिंगापुर स्थित बड़ी इनवेस्टमेंट फर्म Three Arrows Capital समेत दूसरे कई निवेशकों से 30 मिलियन डॉलर (लगभग 223 करोड़ रुपये) की फंडिंग मिली है। कुल चौदह अन्य वेंचर कैपिटल फर्मों ने इस राउंड में भाग लिया। क्रिप्टो स्टार्टअप WOO अपने क्रिप्टो एक्सचेंज पर यूजर्स को डीप लिक्विडिटी और जीरो-फ्री ट्रेडिंग की सुविधा देता है। 

CoinDesk के अनुसार कंपनी की डेली ट्रेडिंग वैल्यू में 2020 की शुरुआत में 20 मिलियन डॉलर (लगभग 148 करोड़ रुपये) की वृद्धि हुई थी। उसके बाद सितंबर के मध्य में यह आंकड़ा 2.6 बिलियन डॉलर (लगभग 19,330 करोड़ रुपये) के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। WOO Network ने ट्विटर पर अपने नए फंडिंग राउंड की सफल क्लोजिंग की खबर को शेयर किया।

क्रिप्टो एक्सचेंज इस जुटाए गए फंड से Warsaw, Poland में एक रिसर्च एंड डेवलेपमेंट फैसिलिटी बनाने के लिए प्लान कर रही है।  अक्टूबर में अमेरिका की नॉन फंजीबल टोकन कंपनी Candy Digital ने सीरीज ए फंडिंग राउंड में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 747 करोड़ रुपये) हासिल किए थे। NFT डिजिटल कलेक्टिबल आइटम हैं जो रीयल लाइफ आइटम से ही प्रेरित होती हैं। इनमें गेम, आर्टवर्क और दूसरी कई आर्ट्स के साथ गीत आदि भी शामिल हैं। 

Mojito, जो NFT मार्केटप्लेस के निर्माण को सक्षम करने वाला एक टेक-सूट है, ने हाल ही में एक नए फंडिंग राउंड में 20 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) की इनवेस्टमेंट जुटाई।
Advertisement

क्रिप्टो बाजार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार कर रहा है। मार्केट रिसर्च ट्रैकर CoinGecko के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,22,79,296 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।

Cryptimi की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में अंदाजन 504 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज मौजूद हैं, जिनमें से 259 CoinMarketCap पर ट्रैक किए गए हैं और दूसरे शुरुआती स्टार्टअप हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.