व्हेल अकाउंट्स ने खाली किए 3 लाख करोड़ Shiba Inu टोकन, होल्डिंग में 4% से ज्यादा की गिरावट

Ethereum व्हेल्स द्वारा शिबा इनु की ये सेल इतनी बड़ी है कि जहां एक दिन पहले टोकन इथेरियम व्हेल्स के पोर्टफोलियो का 5.29% हिस्सा हुआ करता था, अब यह केवल 1.92% हिस्सा बनाता है

व्हेल अकाउंट्स ने खाली किए 3 लाख करोड़ Shiba Inu टोकन, होल्डिंग में 4% से ज्यादा की गिरावट

शिबा इनु प्राइस में आज 0.06% की बढ़ोत्तरी हुई है

ख़ास बातें
  • एक दिन पहले टोकन इथेरियम व्हेल्स होल्डिंग का 5.29% हिस्सा हुआ करता था
  • अब यह केवल 1.92% हिस्सा बनाता है
  • भारत में शिबा इनु 0.001043 रुपये पर ट्रेड कर रहा है
विज्ञापन
Shiba Inu की बर्निंग के साथ-साथ इसकी सेल भी जोर पकड़ रही है। ऐसे में टोकन में एक्टिविटी तो बढ़ती है लेकिन व्हेल्स द्वारा टोकन की बिकवाली इसकी मार्केट वैल्यू के लिए अच्छे संकेत नहीं देती है। व्हेल अकाउंट्स की ट्रेडिंग को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म ने ताजा जानकारी में कहा है कि बड़े इथेरियम व्हेल्स खरबों की संख्या में शिबा इनु की सेल की है। 

इथेरियम व्हेल्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि पिछले 24 घंटों में सबसे बड़े इथेरियम व्हेल 3 ट्रिलियन शिबा इनु टोकनों की सेल की है। यानि कि लगभग 3 लाख करोड़ शिबा इनु टोकनों की बिकवाली एक साथ की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में किसी टोकन का बेचा जाना जाहिर तौर पर उसकी मार्केट वैल्यू के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इथेरियम व्हेल्स की क्रिप्टो होल्डिंग की बात करें तो इससे पहले शिबा इनु होल्ड किए जाने टॉप 10 क्रिप्टो एसेट्स की लिस्ट में पहले स्थान पर था। अब इतनी बड़ी मात्रा में बिकवाली के बाद यह मीम क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम व्हेल्स की टॉप 10 होल्डिंग की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गई है। 

Ethereum व्हेल्स द्वारा शिबा इनु की ये सेल इतनी बड़ी है कि जहां एक दिन पहले टोकन इथेरियम व्हेल्स के पोर्टफोलियो का 5.29% हिस्सा हुआ करता था, अब यह केवल 1.92% हिस्सा बनाता है। पिछले कुछ दिनों से शिबा इनु में टोकन बर्निंग लगातार जारी है जिससे इसका बर्न रेट काफी बढ़ा हुआ है। अब बिकवाली के बाद टोकन की कीमत पर क्या असर होगा, यह देखने वाली बात होगी। 

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो आज इसकी ट्रेडिंग मुनाफे के साथ शुरू हुई है। शिबा इनु प्राइस में आज 0.06% की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे एक दिन पहले भी शिबा इनु की कीमत में 2% की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। टोकन बर्निंग का असर इसकी कीमत पर देखा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक भारत में शिबा इनु 0.001043 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu holdings, shiba inu latest news
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »