ट्रांजैक्शंस रोकने के बाद दिवालिया होने के कगार पर Voyager Digital

बैंकरप्सी के लिए दिए गए आवेदन में Voyager Digital ने बताया कि उसके एक लाख से अधिक क्रेडिटर्स हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 18:21 IST
ख़ास बातें
  • फर्म का कहना है कि वह अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है
  • यह आवेदन बैंकरप्सी के चैप्टर 11 के तहत दिया गया है
  • क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की फर्में कॉस्ट घटा रही हैं

बैंकरप्सी के आवेदन में Voyager Digital ने बताया कि उसके एक लाख से अधिक क्रेडिटर्स हैं

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा है। पिछले सप्ताह कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस को रोकने वाली क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Voyager Digital ने बैंकरप्सी के लिए आवेदन दिया है। फर्म का कहना है कि वह अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

बैंकरप्सी के लिए दिए गए आवेदन में Voyager Digital ने बताया कि उसके एक लाख से अधिक क्रेडिटर्स हैं। यह आवेदन बैंकरप्सी के चैप्टर 11 के तहत दिया गया है, जिसमें सभी कानूनी मामलों पर रोक लगाई जाती है और फर्म को चलाने के साथ ही घाटे से उबरने की योजना तैयार करने की अनुमति दी जाती है। फर्म के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Stephen Ehrlich ने कहा, "पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी और बिकवाली के साथ Three Arrows Capital को दिए गए एक लोन पर डिफॉल्ट होने के कारण हमें कोई बड़ा कदम उठाना होगा।" 
Advertisement

Voyager Digital ने लगभग 15,250 बिटकॉइन और लगभग 35 करोड़ डॉलर के स्टेबलकॉइन USDC के लोन की पेमेंट करने में नाकाम रहने के कारण हाल ही में Three Arrows Capital को डिफॉल्ट नोटिस दिया था। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के एक कोर्ट ने Three Arrows Capital के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया है। कंसल्टेंसी फर्म Teneo को लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। 

इससे पहले Three Arrows Capital के को-फाउंडर ने लिक्विडेशन को लेकर एक ट्वीट में कहा था कि फर्म इसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (MAS) ने कहा था कि Three Arrows Capital ने पिछले वर्ष ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में शिफ्ट होने को लेकर गलत इनफॉर्मेशन दी थी। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में इसने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट की अपनी लिमिट को भी पार किया था। इसके लिए MAS ने फर्म को फटकार लगाई है।   
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Market, Lending, Default, Investors, Bitcoin, Court, Stablecoin, Regulator
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.