दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर शुरू होगी क्रिप्टोकरेंसी में पमेंट!

दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला ने घोषणा की है कि वह यात्रियों के लिए जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा एयरलाइन टिकट खरीदने की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2021 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Burger King ने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट की थी शुरू।
  • Pizza Hut ने भी देश के कई शहरों में शुरू की थी क्रिप्टो पेमेंट।
  • अल सल्वाडोर ने हाल ही में बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपना लिया।

वेनेजुएला हमेशा से आगे बढ़कर क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने वाले देशों में से एक रहा है।

अल सल्वाडोर ने हाल ही में बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपना लिया। अब दक्षिण अमेरिका का एक और देश क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला ने घोषणा की है कि वह यात्रियों के लिए जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा एयरलाइन टिकट खरीदने की सुविधा शुरू करने जा रहा है, और इसके लिए वह अपना सबसे बड़ा हवाई अड्डा खोल रहा है। सिमोन बोलिवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे मैकेटिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है, में अब Bitcoin, Dash और Petro में भी पेमेंट ऑप्शन मिल सकेगा। पेट्रो वेनेजुएला की मूल क्रिप्टोकरेंसी है जो ऑयल रिजर्व से जुड़ी है। हर साल इस हवाई अड्डे से 20 लाख के लगभग यात्री गुजरते हैं और पेट्रो उनके लिए एक पेमेंट ऑप्शन के रूप में काम करती है। अब इसी लिस्ट में बिटकॉइन भी शामिल होने जा रहा है। 

El Siglo की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट अब वेनेजुएला के नेशनल सुप्रीटेंडेंस ऑफ क्रिप्टो ऐसेट्स एंड रिलेटेड एक्टिविटीज के साथ मिलकर नए पेमेंट ऑप्शन्स को शुरू करेगा। Maiquetía एयरपोर्ट के डायरेक्टर Freddy Borges ने कहा कि हवाई अड्डे पर क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट की शुरूआत इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स तक पहुंचने और क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के लिए आगे बढ़ने की दिशा में देश के कमिटमेंट को बताएगा। 
Advertisement

वेनेजुएला अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने और इंटरनेशनल सेंक्शन में से नेविगेट करने के लिए, क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने में सबसे आगे रहने वाले देशों में से एक रहा है। यह Petro में अपनी खुद की एक डिजिटल करेंसी लॉन्च करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक था। हालांकि, ट्रेडिशनल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के उलट पेट्रो को नेटिव फिएट करेंसी से नहीं जोड़ा जाता है, बल्कि यह ऑयल रिजर्व द्वारा सपोर्टेड है। 

जानी मानी फूड एंड बेवरेज चेन Burger King ने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के रूप में स्वीकार करना शुरू कर दिया था। जिसमें Bitcoin, Litecoin, Ether, Binance Coin, Dash और Tether जैसी ज्यादातर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी शामिल हैं। Pizza Hut भी पीछे नहीं रहा। इसने बिटकॉइन, इथेरियम, डैश, लाइटकोइन और बिनेंस कॉइन में पेमेंट शुरू कीं। इस चेन के कराकास, माराके, माराकैबो और बारक्विसिमेटो जैसे प्रमुख शहरों के आउटलेट्स पर क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट शुरू की गई।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.