उज्बेकिस्तान में सोलर पावर से क्रिप्टो माइनिंग पर मिलेगी टैक्स में छूट

उज्बेकिस्तान की सरकार चाहती है कि क्रिप्टो माइनर्स अपने सोलर पैनल लगाकर अपने माइनिंग फॉर्म के लिए पावर की जरूरत को पूरा करें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2022 19:20 IST
ख़ास बातें
  • इसे बारे में उज्बेकिस्तान के प्रेसिडेंट ने ऑर्डर जारी किया है
  • लगभग चार वर्ष पहले उज्बेकिस्तान में क्रिप्टो को कानूनी दर्जा मिला था
  • माइनिंग फर्मों के पास पावर ग्रिड से कनेक्ट होने का विकल्प भी होगा

क्रिप्टो माइनिंग के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी

उज्बेकिस्तान ने सोलर पावर से क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके अलावा ऐसी फर्मों को इनकम टैक्स में भी पूरी तरह छूट दी जाएगी। उज्बेकिस्तान की सरकार चाहती है कि क्रिप्टो माइनर्स अपने सोलर पैनल लगाकर अपने माइनिंग फॉर्म के लिए पावर की जरूरत को पूरा करें। 

इसे बारे में पिछले सप्ताह उज्बेकिस्तान के प्रेसिडेंट की ओर से ऑर्डर जारी किया गया था। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, माइनिंग करने वाली फर्में के पास नियमित टैरिफ से दोगुने का भुगतान कर पावर ग्रिड से कनेक्ट होने का विकल्प भी होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिसिटी की खपत अधिक होने के दौरान इन फर्मों पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जा सकता है। क्रिप्टो माइनिंग के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी लेकिन इससे जुड़े फर्मों को हाल ही में बनाई गई उज्बेक नेशनल एजेंसी फॉर पर्सपेक्टिव प्रोजेक्ट्स के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। Bitcoin जैसी कुछ क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग के लिए प्रूफ ऑफ वर्क कहे जाने वाले एक प्रोसेस की जरूरत होती है। इसमें कंप्यूटर्स के जरिए मैथमैटिक्स की जटिल पजल्स को सॉल्व करना होता है। इन कंप्यूटर्स के लिए इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत की जरूरत होती है। 

लगभग चार वर्ष पहले उज्बेकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा दिया गया था। हालांकि, इसके लिए उज्बेकिस्तान के केवल एक क्रिप्टो एक्सचेंज पर ट्रेडिंग की अनुमति थी। उज्बेकिस्तान ने सोलर और विंड पावर सहित कुछ रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं। अमेरिका में पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर सख्ती के बाद उज्बेकिस्तान के निकट मौजूद कजाकिस्तान बिटकॉइन माइनिंग के लिए दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था। कजाकिस्तान में माइनिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इनमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है। कजाकिस्तान की सरकार ने क्रिप्टो माइनिंग करने वालों के लिए इलेक्ट्रिसिटी पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया था। इससे पहले ईरान जैसे कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है। 

क्रिप्टो माइनिंग में तेजी आने के कारण इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत कजाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा रही है। इस वजह से अथॉरिटीज अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इन माइनिंग सेंटर्स से इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है और इससे आर्थिक सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है। कजाकिस्तान की फाइनेंशियल मॉनिटरिंग एजेंसी ने हाल ही में 100 से अधिक क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर छापे मारे थे। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Uzbekistan, Mining, Incentive, Tax, America

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.