अमेरिका ने ब्लॉकचेन फर्मों पर सायबर अटैक के खिलाफ उत्तर कोरिया को दी चेतावनी

CISA ने रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के कई सायबर ग्रुप्स को खतरा बताया है। इसमें BlueNoroff और Stardust Chollima शामिल हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • CISA ने रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के कई सायबर ग्रुप्स को खतरा बताया है
  • पिछले वर्ष ब्लॉकचेन्स को हैक करके 1.3 अरब डॉलर की चोरी हुई थी
  • हाल के महीनों में ऐसे कुछ मामलों में फर्मों को भारी नुकसान हुआ है

क्रिप्‍टोकरेंसी और ब्‍लॉकचेन के बढ़ते इस्‍तेमाल के कारण सायबर अपराधी इसे निशाना बना रहे हैं

अमेरिका ने एक सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी में कहा है कि उत्तर कोरिया से होने वाले सायबर अटैक्स से ब्लॉकचेन और क्रिप्टो फर्मों के लिए खतरा हो सकता है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) और अमेरिकी ट्रेजरी ने सायबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) के साथ मिलकर इस बारे में एक स्टेटमेंट जारी किया है। CISA की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में ऐसे सायबर अटैक्स के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार बताया गया है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया को ऐसी गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी भी दी गई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है, "अमेरिकी सरकार को पता चला है कि उत्तर कोरिया की ओर से किए जा रहे सायबर अटैक्स में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी फर्मों को निशाना बनाया जा रहा है। इनमें पीड़ितों के कंप्यूटर का एक्सेस हासिल कर उनके नेटवर्क में सेंध लगाई जाती है और प्राइवेट कीज चुरा ली जाती हैं।" 

CISA ने रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के कई सायबर ग्रुप्स को खतरा बताया है। इसमें BlueNoroff और Stardust Chollima शामिल हैं। इससे पहले अमेरिकी अथॉरिटीज ने Axie Infinity गेम के Ronin Network पर एक बड़े सायबर अटैक के लिए दक्षिण कोरिया के हैकिंग ग्रुप Lazarus को जिम्मेदार बताया था। FBI ने कहा था कि इस हैक के पीछे  Lazarus ग्रुप था। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने उस एड्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसे चुराया गया फंड प्राप्त हुआ था। Lazarus हैकिंग ग्रुप पर उत्तर कोरिया के इंटेलिजेंस ब्यूरो का नियंत्रण है। इस हैक में लगभग 61.5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई थी।

इस हैकिंग ग्रुप पर रैंसमवेयर अटैक, इंटरनेशनल बैंकों और कस्टमर एकाउंट्स की हैकिंग के आरोप लग चुके हैं। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से Lazarus ग्रुप को ब्लैकलिस्ट करने और इसके एसेट्स को जब्त करने के लिए कहा है। सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष  ब्लॉकचेन्स को हैक करके 1.3 अरब डॉलर से अधिक की चोरी की थी। क्रिप्‍टोकरेंसी और ब्‍लॉकचेन के बढ़ते इस्‍तेमाल के कारण सायबर अपराधी इसे निशाना बना रहे हैं। हाल के महीनों में ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें ऐसे सायबर अटैक में फर्मों और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इनमें से कुछ मामले क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी अमेरिकी फर्मों के साथ हुए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hacking, Blockchain, Network, America, Warning, North Korea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.