अमेरिकी सीनेटर ने दिया Crypto फ्रॉड को अपराध बनाने का प्रपोजल

इस बिल में बहुत सी गतिविधियों को शामिल किया गया है जिनके लिए सजा दी जा सकती है। इनमें वर्चुअल टोकन फ्रॉड, प्राइवेट की फ्रॉड और रग पुल स्कैम शामिल हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 11:14 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष क्रिप्टो सेगमेंट की वैल्यू 3 लाख करोड़ डॉलर से अधिक थी
  • अमेरिकी सांसद क्रिप्टो सेगमेंट को कानून के तहत लाने पर आगे बढ़ रहे हैं
  • हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामलों में तेजी आई है

बिल में क्रिप्टो डिवेलपर्स को निशाना बनाने वाले हैकर्स को भी अपराधी मानना शामिल है

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े फ्रॉड और हैक के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष क्रिप्टो सेगमेंट की मार्केट वैल्यू 3 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की थी। अमेरिका में न्यूयॉर्क के सीनेटर Kevin Thomas ने क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स को अपराध करार देने का प्रपोजल दिया है। उन्होंने इस संशोधित बिल प्रस्तुत किया है जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज का गलत इस्तेमाल करने और इनवेस्टर्स को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देने का निवेदन किया गया है। इसके अलावा क्रिप्टो डिवेलपर्स को निशाना बनाने वाले हैकर्स को भी अपराधी मानने का प्रपोजल है। 

इस बिल में बहुत सी गतिविधियों को शामिल किया गया है जिनके लिए सजा दी जा सकती है। इनमें वर्चुअल टोकन फ्रॉड, प्राइवेट की फ्रॉड और रग पुल स्कैम शामिल हैं। हाल ही में अमेरिका में दो लोगों को 'Frosties' कही जाने वाली उनकी  NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के मामले रग पुल स्कैम कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स से जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। 

CoinTelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो से जुड़े अपराधों के लिए बिल में एक स्पष्ट कानूनी ढांचा उपलब्ध कराना शामिल है। बिल की एक कमेटी यह तय करने के लिए समीक्षा कर रही है कि इसे विचार के लिए सदन में रखा जा सकता है या नहीं। अमेरिकी सांसद क्रिप्टो सेगमेंट के विभिन्न पहलुओं को कानून के तहत लाने पर आगे बढ़ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में दो सांसदों ने अल साल्वाडोर के पिछले वर्ष बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने से अमेरिकी इकोनॉमी के लिए वित्तीय जोखिम कम करने से जुड़ा एक कानून प्रस्तुत किया था। अल साल्वाडोर में सामान्य करेंसी के तौर पर अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल होता है और इस वजह से बिटकॉइन को कानूनी दर्जा दिए जाने का डॉलर पर कुछ असर होने की आशंका है। 

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े रिस्क की लोगों को जानकारी देने के लिए अमेरिका का ट्रेजरी डिपार्टमेंट एक कैम्पेन शुरू कर रहा है। डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल लिटरेसी एजुकेशन कमीशन इसके लिए मैटीरियल तैयार करेगा और लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के काम करने के तरीके और इससे जुड़े रिस्क के बारे में जागरूक करेगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Scam, Crime, America, Law, Senator, Digital
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.