रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़ सकता है क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल, BlackRock के CEO की राय

Fink ने कहा कि क्लाइंट्स की दिलचस्पी बढ़ने के कारण BlackRock डिजिटल करेंसीज और स्टेबलकॉइन्स के बारे में स्टडी कर रहा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 18:22 IST
ख़ास बातें
  • कुछ देश क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल शुरू करने पर विचार कर रहे हैं
  • क्रिप्टोकरेंसीज से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस की कॉस्ट कम हो सकती है
  • अमेरिका का फेडरल रिजर्व इस सेगमेंट के बारे में स्टडी कर रहा है

BlackRock डिजिटल करेंसीज और स्टेबलकॉइन्स के बारे में स्टडी कर रहा है

अमेरिकी इनवेस्टमेंट फंड BlackRock के चेयरमैन और CEO, Larry Fink का कहना है कि यूक्रेन में युद्ध से क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल में तेजी आ सकती है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस के सेटलमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज एक बड़ा टूल बन सकता है। उन्होंने इनवेस्टर्स को लिखे लेटर में देशों, कंपनियों और क्लाइंट्स के लिए यूक्रेन पर रूस के हमले के असर की जानकारी दी। उन्होंने युद्ध से एनर्जी की सप्लाई की स्थिति के बारे में भी बताय। 

Fink ने कहा कि क्लाइंट्स की दिलचस्पी बढ़ने के कारण BlackRock डिजिटल करेंसीज और स्टेबलकॉइन्स के बारे में स्टडी कर रहा है। उन्होंने लेटर में लिखा है, "युद्ध के कारण बहुत से देश करेंसी पर अपनी निर्भरता का दोबारा मूल्यांकन करेंगे।" Fink ने बताया कि युद्ध की शुरुआत से पहले भी कुछ देश डिजिटल करेंसीज के इस्तेमाल पर विचार कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए अमेरिका के फेडरल रिजर्व का उदाहरण दिया जो एक सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के बारे में स्टडी कर रहा है। Fink ने कहा कि सोच समझकर डिजाइन किया गया एक ग्लोबल डिजिटल पेमेंट सिस्टम मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की समस्याओं को कम कर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस के सेटलमेंट में तेजी ला सकता है। इसके साथ ही ट्रांजैक्शन की कॉस्ट भी कम हो सकती है। 
Advertisement

लेटर में Fink ने आगे कहा है, "क्लाइंट्स की दिलचस्पी बढ़ने के कारण, BlackRock ने डिजिटल करेंसीज, स्टेबलकॉइन्स और इनसे जुड़ी टेक्नोलॉजी की स्टडी शुरू की है। इससे यह समझा जा सकेगा कि ये कैसे हमारे क्लाइंट्स की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।" BlackRock ने इससे पहले भी कहा था कि वह अपने इनवेस्टर्स के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश करने की योजना बना रहा है। Fink ने दो वर्ष पहले बताया था कि बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता यह संकेत हो सकती है कि ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम में क्रिप्टोकरेंसी के लिए जगह बनने की संभावना है। 

अमेरिका के एक बड़े इनवेस्टमेंट बैंक Cowen ने एक क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स डिविजन बनाई है। Cowen Digital कही जाने वाली यह यूनिट इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करेगी। इसके साथ ही अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप के जरिए कस्टडी सॉल्यूशंस भी दिए जाएंगे। Cowen ने बताया कि बैंक नई डिविजन शुरू करने से पहले ही क्लाइंट्स की ओर से कई महीनों से क्रिप्टो ट्रेडिंग कर रहा है। बैंक ने कहा कि नई डिविजन से इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को डिजिटल एसेट इकोसिस्टम का सुरक्षित एक्सेस मिलेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Russia, Federal Reserve, Investors, America, Study
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.