Russia-Ukraine War: यूक्रेन को अब तक मिली 80 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी डोनेशन

लंदन स्थित Elliptic ने कहा कि रविवार को 10:30 GMT (4:00pm IST) तक, वॉलेट एड्रेस को लगभग 11,500 डोनेशन में 7.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) कीमत की क्रिप्टोकरेंसी प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में 80 लाख डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) जुटाएं
  • ट्वीट के जरिए Bitcoin, Ether और अन्य टोकन के वॉलेट एड्रेस शेयर किए
  • रविवार को 10:30 GMT (4:00pm IST) तक मिले लगभग 11,500 डोनेशन्स

रविवार को 10:30 GMT (4:00pm IST) तक, वॉलेट एड्रेस को लगभग 11,500 डोनेशन मिल चुके थे

ब्लॉकचेन एनालिसिस कंपनी Elliptic के अनुसार, Bitcoin और अन्य डिजिटल टोकन के डोनेशन के लिए सोशल मीडिया पर अपील पोस्ट करने के बाद, यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 80 लाख डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। बता दें, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद दोनों देशों के बीच पिछले लगभग पांच दिनों से युद्ध चल रहा है। फिलहाल यूक्रेन का साथ देने के लिए सीधे तौर पर कोई देश सामने नहीं आया है। ऐसे में यूक्रेन अब क्रिप्टोकरेंसी जगत से मदद की जुहार लगा रहा है।

समाचार एजेंसी Reuters ने Elliptic की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जानकारी शेयर की है कि यूक्रेन ने अभी तक 80 लाख डॉलर क्रिप्टोकरेंसी के रूप में अर्जित किए हैं। यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने शनिवार को क्रिप्टोकरेंसी डोनेशन के लिए अपील की थी, और ट्वीट के जरिए Bitcoin और Ether सहित कुछ अन्य Altcoins के डिज़िटल वॉलेट एड्रेस शेयर किए थे।
Advertisement

यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने वॉलेट एड्रेस को ट्वीट किया और लिखा "यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोकरेंसी डोनेशन स्वीकार कर रहे हैं।"

रूस के सैन्य वाहनों को रविवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल होने में सफलता मिली और दूसरे विश्व युद्ध के बाद से एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़े हमले में लड़ाई के चौथे दिन विस्फोटों ने तेल और गैस भंडारों को बर्बाद कर दिया।
Advertisement

लंदन स्थित Elliptic ने कहा कि रविवार को 10:30 GMT (4:00pm IST) तक, वॉलेट एड्रेस को लगभग 11,500 डोनेशन में 7.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) कीमत की क्रिप्टोकरेंसी प्राप्त हुई थी। बता दें, यह कंपनी ब्लॉकचेन पर डिजिटल कॉइन की आवाजाही को ट्रैक करती है।
Advertisement

विलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Kyiv इस डोनेशन का उपयोग किस लिए करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.