Crypto मार्केट में उपलब्ध 10 सबसे सस्ते Altcoins!

XRP को Ripple का नेटिव टोकन भी कहा जाता है। इसके नेटवर्क की खास बात है कि यह इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय SWIFT सिस्टम का एक अच्छा और सस्ता विकल्प देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 12:04 IST
ख़ास बातें
  • USD Coin को स्टेबल कॉइन के रूप में जाना जाता है।
  • सोलाना एक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है।
  • कार्डानो भी एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है।

वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट में मंदी के बावजूद भी निवेशक क्रिप्टो निवेश से पीछे नहीं हट रहे हैं।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर वर्तमान में भले ही निवेशक असमंजस में हों लेकिन इनवेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में इसकी क्षमता को नकारा नहीं जा सकता है। कुछ सालों पहले गोल्ड और रियल एस्टेट जैसे ऐसेट्स में लोग पैसा लगाते थे। अब क्रिप्टोकरेंसी का जमाना कहा जा रहा है। बिटकॉइन जैसे डिजिटल कॉइन्स की ग्रोथ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिसकी कीमत आज के समय में लाखों रुपये में है। लेकिन बिटकॉइन के अलावा भी बहुत से ऐसे कॉइन्स हैं जो पॉपुलर होने के साथ ही सस्ते भी हैं। हम आपको ऐसे ही 10 क्रिप्टोकरेंसी कॉइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि हम आपको किसी भी ऑल्टकॉइन में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। ये टोकन इस प्रकार हैं- 

सोलाना (Solana)
सोलाना एक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस सॉल्यूशन उपलब्ध करवाता है। यह डीसेंट्रलाइज्ड ऐप्स को सपोर्ट करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वर्तमान में इसकी कीमत 1 हजार रुपये के आसपास चल रही है। यह एक ऐसा कॉइन में जिसमें कम पूंजी लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है।

 यूएसडी कॉइन (USD Coin)
USD Coin को स्टेबल कॉइन के रूप में जाना जाता है। हालांकि टेरा यूएसडी के क्रैश होने के बाद निवेशक स्टेबल कॉइन्स के लिए जोखिम मानने लगे हैं, बावजूद इसके, स्टेबल कॉइन्स पर आज भी सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है। इसकी कीमत अभी भी अमेरिकी डॉलर के करीब बनी हुई जिसमें बहुत कम गिरावट देखने को मिलती है। इसके अलावा इस कॉइन को कई एक्सचेंज पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकार भी करते हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अभी भी क्रिप्टो में निवेश के लिए बेस्ट कॉइन है।  
Advertisement

कार्डानो (Cardano)
कार्डानो भी एक स्टेबल क्रिप्टो ऑप्शन माना जाता है। यह इस वक्त सबसे तेजी से ग्रो करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। इसका खास फीचर है इसको माइन करने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल नहीं होता है। कम कीमत में निवेश विकल्पों के लिहाज से यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 
Advertisement

एक्सआरपी (XRP)
XRP को Ripple का नेटिव टोकन भी कहा जाता है। इसके नेटवर्क की खास बात है कि यह इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय SWIFT सिस्टम का एक अच्छा और सस्ता विकल्प देता है। इसकी ब्लॉकचेन को XRP Ledger कहा जाता है। कॉइन की अपनी ही एक इकोनॉमी है जिस पर यह रन करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह वर्तमान में टॉप 10 कॉइन्स में शामिल हैं, जो निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। 
Advertisement

बाइनेंस कॉइन (Binance Coin)
अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में हल्की फुल्की भी रुचि रखते हैं तो आपने बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज का नाम जरूर सुना होगा। यह क़ॉइन उसी का नेटिव टोकन है। चूंकि वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट की हालत ठीक नहीं है, इसलिए बाइनेंस कॉइन को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन आने वाले समय में यह उन कॉइन्स में शामिल होने की क्षमता रखता है जो कम निवेश में बड़ा लाभ देने की क्षमता रखते हैं। 
Advertisement

ऐपकॉइन (Apecoin)
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही मंदी के बावजूद बहुत से निवेशक अभी क्रिप्टोकरेंसी की ओर ही निवेश विकल्प देख रहे हैं। Apecoin दुनिया में सबसे पॉपुलर एनएफटी कलेक्शन के लिए जाना जाता है। यह Bored Ape Yacht NFT के नाम से जाना जाता है। यह APE सिस्टम का यूटीलिटी टोकन है। पिछले कुछ हफ्तों में ऐपकॉइन के ट्रांजैक्शंस में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। 

डीसेंट्रालैंड (Decentraland)
यह क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जाना माना नाम बन चुका है। पिछले कुछ ही दिनों में इसके यूजर्स 3,300% बढ़ चुके हैं। जिसके कारण इसकी कीमत में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यह मेटावर्स की सबसे क्रिप्टोकरेंसीज में से एक है। इस टोकन में निवेश करना भविष्य में बड़ा रिटर्न दे सकता है, ऐसा कहा जा रहा है। 

द सैंडबॉक्स (The Sandbox)
द सैंडबॉक्स भी मेटावर्स की एक पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी है। हाल ही में इसकी कीमत में अच्छा खासा उछाल देखने को मिल रहा है। चूंकि मेटावर्स की पॉपुलरिटी बढ़ रही है, इसी वजह से SAND टोकन भी निवेशकों को अच्छा लाभ दे रहा है। 

डॉजकॉइन (Dogecoin)
Dogecoin की कीमत एकदम से उछाल पर आ गई है। अक्टूबर के अंत में एलन मस्क ने जब से ट्विटर को अपने अधिकार में किया है, तब से ही टोकन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। यहां पर इसकी संभावना भी है कि एलन मस्क आने वाले दिनों में डॉजकॉइन को ट्विटर के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में भी जोड़ सकते हैं। इसलिए इस टोकन में बड़े मुनाफे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

लकी ब्लॉक (Lucky Block)
लकी ब्लॉक एक पॉपुलर ऑल्टकॉइन है जो क्रिप्टो गेम्स के लिए ओपन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाता है। यह बाइनेंस स्मार्ट चेन पर रन करता है। इससे क्रिप्टोकरेंसी गेम्स में भी पारदर्शिता बनी रहती है। इसके साथ निवेशकों को बड़े रिवार्ड्स पाने का मौका मिलता है। इसलिए यह भी उन सस्ती क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल है जो कम लागत में बड़ा रिटर्न दे सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.