नागरिकों को NFT आईडी देगा यह देश, Cryptic Labs के साथ की पार्टनरशिप

RNS प्रोग्राम के जरिए लोगों को ग्‍लोबल बिजनेस के अवसरों तक पहुंच देने के लिए ब्लॉकचेन-बेस्‍ड लीगल ID और एक डिजिटल रेजिडेंसी दी जाएगी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 15:58 IST
ख़ास बातें
  • यह देश अपने नागरिकों को डिजिटल रूप से एजुकेट करने जा रहा है
  • पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं
  • नागरिकों को ब्लॉकचेन-बेस्‍ड लीगल ID और एक डिजिटल रेजिडेंसी दी जाएगी

RNS लोगों को यह कंट्रोल करने की भी इजाजत देगा कि वो अपनी ID के जरिए खुद बारे में कितनी जानकारी शेयर करना चाहते हैं।

Photo Credit: Freepik

दुनिया के कई देश डिजिटल करेंसी को लेकर सकारात्‍मक रुख दिखा रहे हैं। इन्‍हीं में से एक है ‘रिपब्लिक ऑफ पलाऊ'। वेस्‍टर्न पैसिफ‍िक में कई छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना यह देश अपने नागरिकों को डिजिटल रूप से एजुकेट करने जा रहा है। इसके लिए ब्लॉकचेन डेवलपमेंट फर्म ‘Cryptic Labs' के साथ मिलकर काम शुरू किया गया है। पलाऊ की सरकार ने रूट नेम सिस्टम (RNS) नाम से एक डिजिटल रेजिडेंसी प्रोग्राम शुरू किया है। RNS प्रोग्राम के जरिए लोगों को ग्‍लोबल बिजनेस के अवसरों तक पहुंच देने के लिए ब्लॉकचेन-बेस्‍ड लीगल ID और एक डिजिटल रेजिडेंसी दी जाएगी। RNS लोगों को यह कंट्रोल करने की भी इजाजत देगा कि वो अपनी ID के जरिए खुद बारे में कितनी जानकारी शेयर करना चाहते हैं। यह ID, फ‍िजिकल और नॉन-फंजिबल टोकन्‍स (NFT) दोनों रूपों में जारी की जाएगी। 

पलाऊ के राष्ट्रपति ‘सुरंगेल व्हिप्स जूनियर' ने RNS के जरिए ‘सभी ग्‍लोबल यूजर्स' को डिजिटल रेजिडेंसी देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Advertisement

CoinTelegraph ने एक रिपोर्ट में राष्‍ट्रपति के हवाले से लिखा है कि देश के डिजिटल रेजिडेंसी प्रोग्राम में आइडेंटिटी वेरिफ‍िकेशन के इंटरनैशनल लेवल के स्‍टैंडर्ड होंगे। राष्‍ट्रपति ने कहा, हम डिजिटल रेजिडेंसी प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए सभी ग्‍लोबल सिट‍िजंस का स्वागत करते हैं। 

डिजिटल रेजिडेंसी आवेदक एक खाता बना सकते हैं और अपने क्रेडिट कार्ड या क्रिप्टोकरेंसी का इस्‍तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं। 
Advertisement

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब पलाऊ ने क्रिप्टो स्पेस के पक्ष में अपना दृष्टिकोण बनाया है। पिछले साल नवंबर महीने में इस देश ने अपनी नेशनल डिजिटल करेंसी के निर्माण के लिए क्रिप्टो सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर रिपल (Ripple) के साथ पार्टनरशिप की थी। इसके तहत, अगर पलाऊ अपनी डिजिटल करेंसी तैयार कर लेत है, तो वहां के अधिकारी XRP लेजर (XPRL) नाम के डीसेंट्रलाइज्‍ड पब्लिक ब्लॉकचेन पर इसके इस्‍तेमाल करेंगे। 
Advertisement

बात करें क्रिप्‍टोकरेंसी की, तो सबसे ज्‍यादा वैल्‍यू रखने वाली Bitcoin को लेकर एक्‍सपर्ट का मानना है कि ये युवा निवेशकों के लिए नया गोल्‍ड है। पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में फाइनैंस के प्रोफेसर ‘जेरेमी सीगल' ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि सोने की तुलना में बिटकॉइन मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में बेहतर काम कर रहा है। इसने युवा निवेशकों के दिमाग में जगह बना ली है। कई युवा निवेशकों के दिमाग में बिटकॉइन ने सोने (gold) की जगह ले ली है। ये डिजिटल कॉइंस मिलेनियल्‍स के लिए नया गोल्‍ड हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.