Crypto के बारे में जानकारी देने के लिए Bootcamp आयोजित करेगी Tezos

इसमें 300 से अधिक स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इन स्टूडेंट्स को bootcamp में क्विज और ओपन थीम वाले ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट्स दिए जाएंगे

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 10:34 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए लर्निंग प्लेटफॉर्म Code8 के साथ टाई-अप किया गया है
  • इस bootcamp की शुरुआत 20 अप्रैल को होगी और यह 24 अप्रैल को समाप्त होगा
  • कुछ राज्यों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्सेज भी शुरू हो रहे हैं

Tezos का एक एनर्जी एफिशिएंट ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म होने का दावा है

देश में क्रिप्टो के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी देने के लिए Tezos एक bootcamp आयोजित कर रही है। इसके लिए लर्निंग प्लेटफॉर्म Code8 के साथ टाई-अप किया गया है। इस bootcamp में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी इंडस्ट्रीज, ब्लॉकचेन और Web3 के बारे  में जानकारी दी जाएगी। इसमें 300 से अधिक स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इन स्टूडेंट्स को bootcamp में क्विज और ओपन थीम वाले ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट्स दिए जाएंगे। विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार होंगे और प्रतिभाशाली प्रोजेक्ट क्रिएटर्स को इकोसिस्टम ग्रोथ ग्रांट (EGG) के जरिए 30,000 डॉलर तक की ग्रांट भी मिल सकती है। 

स्टूडेंट्स को किसी डोमेन से कोई आइडिया चुनना होगा और Tezos का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर उससे जुड़े सॉल्यूशन बनाने होंगे। एक डीसेंट्रलाइज्ड ओपन-सोर्स ब्लॉकचेन के तौर पर Tezos ट्रांजैक्शंस की सुविधा देने के साथ ही स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर भी काम कर सकती है। Tezos की ऑपरेशंस हेड Poorvi Sachar ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "कई प्रकार की एक्टविटीज में शामिल होने से स्टूडेंट्स का इस एरिया में इंटरेस्ट बढ़ेगा और उन्हें इससे जुड़ी जानकारी मिलेगी। Tezos का उद्देश्य क्रिप्टो में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता बनाना है।" 
Advertisement

वर्चुअल तरीके से आयोजित होने वाले bootcamp में स्टूडेंट्स को Tezos के प्लेटफॉर्म और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जाएगा। Tezos का एक एनर्जी एफिशिएंट ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म होने का दावा है जिसके पास Tez कही जाने वाली एक नेटिव क्रिप्टोकरेंसी है। इस bootcamp की शुरुआत 20 अप्रैल को होगी और यह 24 अप्रैल को समाप्त होगा। इसमें हिस्सा लेने वालों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। 

क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि आगामी वर्षों में ब्लॉकचेन का इस्तेमाल और इससे जुड़े ट्रेनिंग कार्यक्रमों में बढ़ोतरी होगी। देश में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कुछ क्षेत्रों में किया जा रहा है। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में हाल ही में ब्लॉकचेन के इस्तेमाल से जाति प्रमाणपत्र जारी करने की शुरुआत की गई थी। इस जिले के निवासियों को Polygon ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म LegitDoc पर जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। इससे इन प्रमाणपत्रों को तुरंत वेरिफाई किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ राज्यों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्सेज भी शुरू किए जा रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Projects, Crypto, Grant, Technology, quiz, Polygon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.