Terra ने 230 मिलियन डॉलर के Bitcoin खरीदें

30 मार्च को भी Terra ने 140 मिलियन डॉलर के Bitcoin खरीदे थे। इससे पहले 22 मार्च को उसने करीब 1,500 बिटकॉइन अपने वॉलेट में जोड़े थे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Terra अपने स्‍टेबलकॉइन रिजर्व को लगातार आगे बढ़ा रही है
  • ब्‍लॉकचेन प्रोटोकॉल के रूप में काम करती है टेरा
  • पहले ही कई बार बिटकॉइन के बड़े बैच खरीद चुकी है

Terra के पास 35,000 से ज्‍यादा बिटकॉइन मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1.62 अरब डॉलर के करीब है।

Terra अपने स्‍टेबलकॉइन रिजर्व को लगातार आगे बढ़ा रही है। वह एक के बाद एक बिटकॉइन (Bitcoin) खरीद रही है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी के 44,000 डॉलर पर आने के बाद Terra अपने अकाउंट में 230 मिलियन डॉलर के नए Bitcoin जोड़ रही है। ऐसा करके Do Kwon के नेतृत्व वाले इस ब्‍लॉकचेन प्रोटोकॉल ने माइकल सैलर को पीछे छोड़ दिया है। याद रहे कि माइकल सैलर, US-बेस्‍ड बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म माइक्रोस्ट्रेटि‍जी (MicroStrategy) के CEO हैं और Bitcoin में पैसा लगाने के लिए जाने जाते हैं।   

कुछ दिनों पहले ही 30 मार्च को Terra ने 140 मिलियन डॉलर के Bitcoin खरीदे थे। इससे पहले 22 मार्च को उसने करीब 1,500 बिटकॉइन अपने वॉलेट में जोड़े थे। cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, Terra के पास 35,000 से ज्‍यादा बिटकॉइन मौजूद हैं, जिनकी कीमत 1.62 अरब डॉलर के करीब है। 
Advertisement

टेराफॉर्म लैब्स के CEO और फाउंडर Do Kwon ने ट्विटर पर इस खरीदारी को कन्‍फर्म किया है। कुछ दिन पहले ब्लूमबर्ग से बात करते हुए Do Kwon ने टेरा के बिटकॉइन खरीदने के कारणों का खुलासा किया था। बताया था कि  उन्होंने BTC को क्यों चुना। उन्‍होंने कहा था कि बिटकॉइन में हम विशेष रूप से रुचि रखने का कारण यह है कि हम मानते हैं कि यह सबसे मजबूत डिजिटल आरक्षित एसेट है। 
यह पूछे जाने पर कि उन्होंने BTC खरीदने की योजना का खुलासा क्यों किया और क्‍यों इसकी कीमतों को संभावित रूप से आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने कहा कि अपनी कम्‍युनिटी के लिए ट्रांसपैरंट होना उनके लिए अहम था। Do Kwon ने यह भी तर्क दिया कि बिटकॉइन मैं नहीं खरीद रहा हूं- मैंने पहले ही पैसा दान कर दिया है, ताकि हम कम्‍युनिटी की ओर से इन रिजर्व का निर्माण कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार 3 अरब डॉलर का शुरुआती बूटस्ट्रैप हो जाने के बाद वो अपने भंडार को मजबूत करने के लिए और खरीदारी करते रहेंगे। 
Advertisement

Do Kwon यह भी बता चुके हैं कि उनकी कंपनी एक स्टेबलकॉइन (UST) जारी करने की तैयारी में है, जो अमेरिकी डॉलर, यूरो या किसी अन्य फिएट करेंसी के बजाय BTC रिजर्व द्वारा समर्थित होगा। उनके मुताबिक, UST पहली इंटरनेट देशी करेंसी होने जा रही है जो अपनी मौद्रिक नीति के हिस्से के रूप में बिटकॉइन स्टैंडर्ड्स को लागू करती है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Terra, do kwon, Bitcoin, cryptocurency, BTC, UST
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.