तजाकिस्तान अब लाएगा खुद की डिज़िटल करेंसी

क्रिप्टोकरेंसी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, कई प्रमुख देशों ने निजी तौर पर स्थापित और विकसित डिज़िटल करेंसी के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए अपने खुद के CBDC विकसित करने में रूची जताई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Tajikistan ने डिज़िटल करेंसी बनाने के लिए Fantom Foundation से मिलाया हाथ
  • सरकारी बैंक के साथ मिलकर बनाई जाएगी ब्लॉकचेन बेस्ड CBDC
  • फिलहाल केवल अल सल्वाडोर ने Bitcoin को दिया है कानूनी टेंडर का दर्जा

फिलहाल केवल अल सल्वाडोर ने बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी टेंडर का दर्जा दिया है

फैंटम फाउंडेशन (Fantom Foundation) ने कहा है कि उसे ताजिकिस्तान के सबसे बड़े बैंकों में से एक ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) विकसित करने के लिए नियुक्त किया है। Fantom ने OJSC Orienbank के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है, जिससे यह ग्लोबल लेवल पर किसी केंद्रिय सरकार के लिए CBDC विकसित करने वाला पहला ब्लॉकचेन प्रोजेकट बन गया है। ताजिकिस्तान की करेंसी सोमोनी (E-SOM) के डिजीटल वर्ज़न के लिए कमर्शियल और रिटेल पेमेंट नेटवर्क के लिए ट्रायल विकसित करने और चलाने के लिए ओरियनबैंक और फैंटम को नेशनल बैंक ऑफ ताजिकिस्तान भी जॉइन करेगा।

फैंटम फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि तीनों संस्थान एक सफल ट्रायल के बाद देश भर में डिजिटल करेंसी शुरू करेंगे।

क्रिप्टोकरेंसी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, कई प्रमुख देशों ने निजी तौर पर स्थापित और विकसित डिज़िटल करेंसी के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए अपने खुद के CBDC विकसित करने में रूची जताई है। विकासशील देशों के लोग सीबीडीसी को अधिक उपयोगी पा सकते हैं, क्योंकि इसके ऊपर या तो कमीशन नहीं लगती या लगती भी है तो बेहद कम। वर्ल्ड बैंक (World Bank) के आंकड़ों के मुताबिक, ताजिकिस्तान में प्रेषण प्रवाह पिछले साल देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 26 प्रतिशत था। फैंटम द्वारा बनाई जाने वाली CBDC पेमेंट प्रोसेसिंग और सेटलमेंट में तेजी लाते हुए बिचौलियों और लेन-देन पर लेगने वाली फीस को हटा कर लागत को कम करेगी।

जहां एक ओर यह डील Fantom को पब्लिक सेक्टर की ब्लॉकचेन पहल में एक प्रमुख खिलाड़ी बना देगी। वहीं, दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूदा सिस्टम की कमियों और व्यवधानों का हवाला देते हुए डिज़िटल करेंसी को अच्छा विकल्प नहीं बता रहे।
Advertisement

ताजिकिस्तान में, फैंटम का सीबीडीसी ट्रायल से गुजरेगा। ट्रायल के बाद, नेशनल बैंक ऑफ ताजिकिस्तान के सैंडबॉक्स विनियमन के तहत करेंसी को राष्ट्रीय स्तर पर जारी किया जाएगा।
Advertisement

फिलहाल केवल अल सल्वाडोर ने बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी टेंडर का दर्जा दिया है। ताजिकिस्तान के अपने तरीके तलाशने के साथ, यह कमर्शियल लेन-देन के लिए इस्तेमाल होने वाली डिजिटल मुद्रा वाला दूसरा देश बन जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.