स्टेबलकॉइन की मार्केट वैल्यू 30 दिनों में 9.5 अरब डॉलर बढ़ी, टॉप 10 कॉइन्स में आया Tether

Arcane Research कहती है कि जहां एक ओर 44% मार्केट हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा स्टेबलकॉइन, USDT पिछले साल के दौरान स्टेबल रहा, वहीं, 2022 में USDC 20% की बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 15:43 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 30 दिनों में स्टेबलकॉइन की सप्लाई 9.5 अरब डॉलर बढ़ी
  • Tether (USDT), USD Coin (USDC) और BUSD स्टेबलकॉइन्स टॉप 10 में शामिल
  • 2022 में USDC 20% की बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ रहा है

Tether (USDT), USD Coin (USDC) and BUSD टॉप 10 कॉइन्स में प्रवेश कर चुके हैं

जहां एक ओर क्रिप्टो मार्केट तेज़ी से नीचे गिर रही है, वहीं दूसरी ओर, पिछले 30 दिनों में कथित तौर पर स्टेबलकॉइन की सप्लाई 9.5 अरब डॉलर बढ़कर कुल 180 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। एक रिसर्च फर्म कहती है कि BTC को हटा दिया जाए, तो वर्तमान में स्टेबलकॉइन्स ने क्रिप्टो की तुलना में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। फरवरी के महीने में, Tether (USDT), USD Coin (USDC) और BUSD स्टेबलकॉइन्स के पास कुल मार्केट कैप का 9% हिस्सा है।

CoinTelegraph की रिपोर्ट में दो क्रिप्टो रिसर्च आउटलेट Arcane Research और CryptoRank की लेटेस्ट रिसर्च का हवाला देते हुए बताया गया है कि पिछले 30 दिनों में 6% की बढ़ोतरी के साथ, स्टेबलकॉइन्स (Stablecoins) में हो रही ग्रोथ बाकी क्रिप्टो मार्केट को पीछे छोड़ रही है। मार्केट में उतार-चढ़ाव के समय में, स्टेबलकॉइन खास एसेट या एल्गोरिदम के साथ कीमत में स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।
Advertisement

दोनों रिसर्च आउटलेट पुष्टि करते हैं कि स्टेबलकॉइन सप्लाई ने $180 बिलियन (लगभग 13.59 लाख करोड़ रुपये) का मील का पत्थर पार कर लिया है। रिसर्च बताती है कि फरवरी के महीने में, तीन स्टेबलकॉइन्स का कुल मार्केट कैप में 9% हिस्सा रहा है, जिनमें Tether (USDT), USD Coin (USDC) and BUSD शामिल हैं। ये तीनों स्टेबलकॉइन्स मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कॉइन्स में शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा, आर्कन रिसर्च कहती है कि जहां एक ओर 44% मार्केट हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा स्टेबलकॉइन, USDT पिछले साल के दौरान स्टेबल रहा, वहीं, 2022 में USDC 20% की बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ रहा है।
Advertisement

CoinTelegraph की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े स्टेबलकॉइन Tether के लिए एक अच्छी खबर आई थी, जहां Tether ने अपने लेटेस्ट रिजर्व सत्यापन में कमर्शियल पेपर के लिए अपने एक्सपोज़र को 21% तक कम कर दिया है। साथ ही, रिपोर्ट में कहा गया है कि टीथर की "कंसोलिडेटेड एसेट्स उसकी कंसोलिडेटेड लायबिलिटीज से अधिक है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.