क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया से आई बड़ी खबर, क्या बढ़ेगी बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो की कीमत?

थाईलैंड के सबसे पुराने बैंक सियाम कमर्शल बैंक (एससीबी) ने बैंकॉक स्थित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिटकुब की मजॉरिटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 19:10 IST
ख़ास बातें
  • बिटकुब थाइलैंड का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया है
  • इसमें 90 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी है
  • सियाम कमर्शल बैंक भी 114 से अधिक वर्षों से ऑपरेशनल है

2018 में शुरू हुआ बिटकुब, थाईलैंड में संचालित कुछ लाइसेंस प्राप्त क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है।

थाईलैंड के सबसे पुराने बैंक सियाम कमर्शल बैंक (एससीबी) ने बैंकॉक स्थित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिटकुब की मजॉरिटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। 17.85 बिलियन (लगभग 3,994 करोड़ रुपये) की यह डील 2022 की पहली तिमाही तक पूरी होने वाली है। एससीबी-बिटकुब की डील ग्‍लोबली, क्रिप्टो में सबसे बड़े विलय और अधिग्रहण में से एक मानी जा रही है।

थाई सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) द्वारा लाइसेंस प्राप्त और 2018 में शुरू हुआ बिटकुब, थाईलैंड में संचालित कुछ लाइसेंस प्राप्त क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। इस एक्सचेंज ने जनवरी से सितंबर 2021 तक $ 30 बिलियन (लगभग 2,23,772 करोड़ रुपये) से अधिक की ट्रेडिंग वॉल्यूम रिपोर्ट की है, जिससे यह वहां का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बन गया है और इसमें 90 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी है।

वहीं, SCB 114 से अधिक वर्षों से ऑपरेशनल है और क्रिप्टो दुनिया के लिए भी नया नहीं है। यह बैंक, SCB 10X नामक एक वेंचर कैपिटल यूनिट संचालित करता है, जो ब्लॉकचेन और डिसेंट्रलाइज्‍ड फाइनैंस स्टार्टअप (DeFi) में निवेश करती है। SCB10X Ripple, BlockFi और Alpha Finance जैसी क्रिप्टो फर्मों में एक निवेशक है। अप्रैल 2020 में SCB ने डिजिटल मनी ट्रांसफर सेवा एजि‍मो के साथ क्रॉस बॉर्डर पेमेंट को सक्षम बनाने के लिए RippleNet नामक Ripple के पेमेंट्स नेटवर्क का उपयोग करना शुरू किया था।

थाईलैंड का क्रिप्टो इकोसिस्‍टम भी रेग्‍युलेटरी से संबंधि‍त परेशानियों से आजाद नहीं है। इसी साल थाई सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने जून महीने में क्रिप्टो एक्सचेंजों पर डॉजकॉइन और शीबा इनु जैसे मीम सिक्कों को व्‍यापार करने की अनुमति देने पर बैन लगा दिया था। 
Advertisement

इस साल की शुरुआत में बिटकुब का भी एसईसी के साथ टकराव हुआ था। बिटकुब को अस्थायी रूप से काम बंद करने और गंभीर आउटेज के कारण हुई परेशानियों को ठीक करने के लिए कहा गया था। एसईसी ने बिटकुब को उन समस्याओं को ठीक करने के लिए पांच दिन का समय दिया, जिनके कारण जनवरी में तीन आउटेज से व्यापारिक गतिविधि में वृद्धि हुई थी। इन तीन आउटेड में से एक में ट्रेडिंग फिर से शुरू होने से पहले प्लैटफॉर्म को कथित तौर पर 16 घंटे के लिए डाउन कर दिया गया था।
Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypotcurrency, dogecoin, shiba inu, Shiba Inu news
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.