17 मई से उपलब्ध होंगे Shiba Inu के नए बर्न पोर्टल के रिवॉर्ड

खबर लिखते समय तक, Shiba Inu की भारत में कीमत करीब 0.001693 थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2022 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu प्रोजेक्ट ने अप्रैल में लॉन्च किया था नया SHIB बर्न पोर्टल
  • SHIB कम्युनिटी को टोकन सर्कुलेशन सप्लाई को कम करने में मदद करेगा
  • लॉन्च के पहले 24 घंटों में बर्न किए गए थे 8 बिलियन डॉलर से अधिक के SHIB

खबर लिखते समय तक, Shiba Inu की भारत में कीमत करीब 0.001693 थी।

अप्रैल महीने में Shiba Inu ने अपने होल्डर्स के लिए एक नए बर्न पोर्टल की घोषणा की थी, जहां होल्डर्स SHIB टोकन को बर्न कर कमाई कर सकते हैं। इसका उद्देश्य SHIB कम्युनिटी के सदस्यों को टोकन सर्कुलेशन सप्लाई को कम करने में मदद करना है, जिससे इसकी वैल्यू को बढ़ावा मिल सके। अब, प्रोजेक्ट की टीम ने बर्निंग के जरिए मिलने वाले रिवॉर्ड्स की उपलब्धता की घोषणा कर दी है।

Shiba Inu ने घोषणा की है कि SHIB बर्निंग पोर्टल पर टोकन बर्न करने वाले होल्डर्स के लिए रिवॉर्ड्स 17 मई से उपलब्ध होंगे और ये साइकिल हर दो हफ्तों में एक बार आएगी। बता दें कि जो होल्डर्स इस बर्न पोर्टल के जरिए अपने SHIB टोकन को स्थाई रूप से बर्न करेंगे, उन्हें burntSHIB नाम का टोकन मिलेगा। 
 

burntSHIB टोकन को प्राप्त करने वाले लोगों को RYOSHI टोकन्स के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा और सभी RYOSHI ट्रांजेक्शन्स का 0.49% burntSHIB होल्डर्स को बांटा जाएगा।

बर्न पोर्टल को Shiba Inu और Ryoshis Vision (RYOSHI) के बीच एक साझेदारी के हिस्से के रूप में बनाया गया है, जो एक इथेरियम-आधारित डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य SHIB इको-सिस्टम के विकास को बढ़ावा देना है।
Advertisement

अप्रैल के आखिर में प्रोजेक्ट ने ट्वीट किया था कि पोर्टल के लॉन्च होने के पहले 24 घंटों के भीतर, पोर्टल पर "8 बिलियन डॉलर से अधिक SHIB को बर्न किया गया है।" उस समय की कीमत के हिसाब से यह $181,040 (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) के SHIB के बराबर था।
Advertisement

खबर लिखते समय तक, Shiba Inu की भारत में कीमत करीब 0.001693 थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.