Shiba Inu का Metaverse एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की नीलामी करेगा

SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 21:47 IST
ख़ास बातें
  • शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए जाएंगे
  • इस प्रोजेक्ट की घोषणा पिछले महीने की गई थी
  • इसमें पार्टनरशिप के लिए कुछ फर्मों के साथ बातचीत की जा रही है

इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच है

मीम कॉइन Shiba Inu के क्रिएटर्स ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में कम्युनिटी मेंबर्स को जानकारी देनी शुरू की है। इसमें Shiba Inu के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की जाएगी। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच है। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए जाएंगे। 

ShibaSwap पर एक ब्लॉगपोस्ट में बताया गया है कि प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा जाएगा। SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इससे Shiba से जुड़े टोकन्स, SHIB, LEASH और BONE में गिरावट का रिस्क नहीं होगा। ये टोकन SHIB के मेटावर्स के और फेज शुरू होने पर इस्तेमाल में किए जाएंगे। SHIB टीम ने बताया, "इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मेटावर्स डिवेलपमेंट के भुगतान के लिए होगा। टीम ने एक न्यूट्रल कॉइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे सभी सोर्सेज को भुगतान करने के लिए स्टेबलकॉइन के तौर पर बेचा जा सकता है। हमारा इकोसिस्टम का इस्तेमाल करने से रिस्क होगा।" 
Advertisement

इस मीम कॉइन से जुड़ी कम्युनिटी को इसके मेटावर्स में लैंड खरीदने पर वित्तीय पुरस्कार देने का वादा भी किया गया है। ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, "वर्चुअल प्लॉट खरीदने वाले अप्रत्यक्ष तौर पर आमदनी हासिल करने के साथ ही इन-गेम रिसोर्सेज और रिवॉर्ड्स भी ले सकेंगे। यूजर्स को एक व्यक्तिगत स्पेस मिलेगा जहां वे अपने प्रोजेक्ट्स बना सकेंगे।"

Shiba Inu के मेटावर्स को SHIB के लिए लेयर 2 सॉल्यूशन, Shibarium में डिवेलप किया जाएगा। Shiba Inu की टीम इस मेटावर्स प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप के लिए कुछ फर्मों के साथ बातचीत कर रही है। इस प्रोजेक्ट की घोषणा पिछले महीने की गई थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, प्रत्येक  SHIB टोकन का प्राइस 0.000028 डॉलर और इसका कुल मार्केट कैपिलाइजेशन लगभग 14.5 अरब डॉलर का है। इस मीम कॉइन को दो वर्ष पहले क्रिएट किया गया था और इसकी लोकप्रियता पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही SHIB टीम नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Metaverse, shiba inu, Project, Payment, Community
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.