Shiba Inu की बड़ी छलांग, टॉप 10 ट्रेडिंग टोकनों की लिस्ट में हुआ शामिल

क्रिप्टो ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WhaleStats का डेटा बताता है कि पिछले 24 घंटों के अंदर ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से शिबा इनु टॉप ट्रेडिंग वॉल्यूम वाली 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2022 09:50 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में कुल 60,537,792 शिबा इनु टोकन बर्न
  • कुल 6 ट्रांजैक्शन में हुई टोकनों की बर्निंग
  • BlueWhale0073 नामक व्हेल ने बड़ी मात्रा में खरीदे टोकन

वर्तमान में शिबा इनु की कीमत 0.000802 रूपये पर बनी हुई है

Shiba Inu निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर से टॉप 10 ट्रेडिंग टोकनों की लिस्ट में शामिल हो गई है। एक क्रिप्टो ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक डॉजकॉइन का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी Shiba ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में शीर्ष की 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल हो गया है। इस बीच एक बड़े इथेरियम व्हेल ने शिबा इनु के 163 अरब से भी ज्यादा कॉइन खरीदे हैं। 

क्रिप्टो ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WhaleStats का डेटा बताता है कि पिछले 24 घंटों के अंदर ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से शिबा इनु टॉप ट्रेडिंग वॉल्यूम वाली 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में शामिल हो गया है। खबर लिखे जाने के समय पर ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से यह 8वें स्थान पर बना हुआ था। शिबा इनु के आगे USDT, USDC, FTT जैसे टोकन बने हुए हैं। 

शिबा इनु 10 सबसे अधिक बेचे जाने वाले टोकनों की लिस्ट में भी काफी आगे है। यह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इसके पहले APE, LINK, MRK और UNI जैसे टोकन हैं। BlueWhale0073 नामक व्हेल पिछले कुछ दिनों से लगातार Shiba Inu टोकन ट्रांस्फर कर रही है। इसने बीते महीनों में कई बार शिबा इनु टोकनों की खरीद की है। अबकी बार फिर से इस व्हेल अकाउंट ने भारी संख्या में टोकनों की खरीद की है जो कि 163,286,048,050 SHIB टोकनों की खरीद है। इनकी कीमत 1,575,710 डॉलर बताई जा रही है। 

इस व्हेल के वॉलेट को देखकर पता चलता है कि यह खरीदे गए टोकनों को सेल कर रहा है। खबर लिखने के समय पर इसके पास 5,055,490,196 शिब टोकन थे जो कि इसके पोर्टफोलियो का 1.99% बनाता है। व्हेल के पास जो शिबा इनु टोकन हैं उनकी कीमत 51,566 डॉलर है। शिबा इनु के अलावा इसके अधिकतर भंडार में USDC (51.77%), USDT (24.05%) और UNI (18.59%) टोकन हैं। 

Shibburn क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 60,537,792 शिबा इनु टोकन बर्न किए गए हैं और उन्हें गैर सस्पेंडेड वॉलेट में भेज दिया गया है। इसने कुल 6 ट्रांजैक्शन में इन टोकनों को सर्कुलेशन से हटा दिया। वेबसाइट बताती है कि इसके बर्न रेट में काफी कमी आई है और एक दिन पहले के बर्न रेट की अपेक्षा यह 34.98 प्रतिशत नीचे आया है। शिबा इनु की कीमत की बात करें तो, भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर के अनुसार आज शिबा इनु 4 प्रतिशत बढ़ा है और खबर लिखे जाने के समय पर इसकी कीमत 0.000802 रूपये पर बनी हुई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, SHIB, WhaleStats, BlueWhale0073

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.