DOGE और SHIB के एक्टिव एड्रेस में 35% तक बढ़ोत्तरी मार्केट में सुधार का संकेत?

एक्टिव एड्रेस की संख्या का बढ़ना यह संकेत देता है कि भले ही वर्तमान में क्रिप्टो बाजार गिरावट के दौर से गुजर रहा है लेकिन अंदरूनी तौर पर इसमें हलचल बढ़ रही है, जिसका मतलब है कि निवेशकों की गतिविधि क्रिप्टोकरेंसी के लिए बढ़ रही है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 12:05 IST
ख़ास बातें
  • दोनों क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्शन के रूप में व्यापक रूप में अपनाया गया
  • दोनों कॉइन्स नेटवर्क में डेली एक्टिविटी 7 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंची
  • पिछले 10 दिनों में 30% की बढ़ोत्तरी

मीम कॉइन्स नेटवर्क में डेली एक्टिविटी 7 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है

Cyptocurrency मार्केट में चल रही मंदी, या जिसे मार्केट लैंग्वेज में बियर मार्केट कहा जाता है, के बीच एक अच्छा संकेत Shiba Inu और Dogecoin की तरफ से मिल रहा है। इन दोनों डिजिटल करेंसी की डेली नेटवर्क एक्टिविटी में बड़ा इजाफा देखा जा रहा है। क्रिप्टो एनालिसिस से जुड़ी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। इसमें कहा गया है कि दोनों कॉइन्स नेटवर्क में डेली एक्टिविटी 7 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा पिछले 10 दिनों में शिबा इनु और डॉजकॉइन ने एक्टिव एड्रेसेज के मामले में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।  

Santiment की रिपोर्ट के अनुसार, जून की शुरुआत में डॉजकॉइन के एक्टिव एड्रेस की संख्या 1 लाख 23 हजार 110 थी। शिबा इनु के लिए यह संख्या 3,975 थी। जून के मध्य में यह आंकड़ा शिबा इनु के लिए बढ़कर 1 लाख 37 हजार 150 हो गया जबकि शिबा इनु के लिए यह संख्या 5,222 हो गई। उसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और जून के अंतिम दिनों में ये आंकड़े फिर से बढ़ गए। 27 जून को शिबा इनु के लिए एक्टिव एड्रेस बढ़कर 1 लाख 38 हजार 680 हो गए। वहीं, शिबा इनु के लिए यह संख्या 6,759 हो गई। 

Advertisement
एक्टिव एड्रेस की संख्या का बढ़ना यह संकेत देता है कि भले ही वर्तमान में क्रिप्टो बाजार गिरावट के दौर से गुजर रहा है लेकिन अंदरूनी तौर पर इसमें हलचल बढ़ रही है। जिसका मतलब है कि निवेशकों की गतिविधि क्रिप्टोकरेंसी के लिए बढ़ रही है। यह काफी चौंकाने वाला है कि इन दोनों टोकनों के एक्टिव एड्रेसेज की संख्या उस वक्त बढ़ी है जब अधिकतर पॉपुलर टोकनों के लिए एक्टिविटी लगातार घटती जा रही थी। यह कहना मुश्किल है कि डॉजकॉइन और शिबा इनु के एक्टिव एड्रेस बढ़ने के पीछे कौन सा कारक है। 

डॉजकॉइन और शिबा इनु के एक्टिव एड्रेस बढ़ने का कारण वर्तमान में एक ही दिखाई देता है। वो है, मर्चेंट्स के द्वारा इन दोनों क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्शन के रूप में व्यापक स्तर पर अपनाया जाना। पिछले कुछ दिनों में स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, फूड चेन और फैशन इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने DOGE और SHIB पेमेंट्स की शुरुआत की है। या फिर एक कारण ये भी हो सकता है कि प्रोजेक्ट्स की टीम का नए सॉल्यूशन जैसे कि Shibarium या Dogechain पर बड़े पैमाने पर काम करना भी इस एक्टिविटी में बढ़ोत्तरी का एक कारण हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Santiment, DOGE, SHIB, Market

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.