Shiba Inu की मशहूर फैशन डिजाइनर John Richmond के साथ पार्टनरशिप, जारी होंगे 10,000 NFT

Shiba Inu टीम मिलान में इस साझेदारी और आने वाले कलेक्शन को लेकर जमकर विज्ञापन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • SHIB ने लिखा "@JRichmondstyle x @Shibtoken फैशन वीक के लिए तैयार है।"
  • SHIB टीम ने मिलान में ‘1825’ ट्राम में SHIB के लोगो चिपकाए
  • सितंबर के मिलान फैशन वीक के दौरान दिखाया जाएगा फिज़िकल कलेक्शन

John Richmond x Shib कलेक्शन में 10,000 NFTs शामिल होंगे

Shiba Inu कॉइन अब अपनी लेटेस्ट पार्टनरशिप के साथ फैशन जगत में एंट्री ले रहा है। सबसे पॉपुलर मीम कॉइन में से एक SHIB की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि SHIB ने मिलान (Milan) स्थित लग्ज़री डिज़ाइनर जॉन रिचमंड (John Richmond) के साथ साझेदारी की है। रिचमंड ने खुद भी इस साझेदारी की घोषणा के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। इस पार्टनरशिप के तहत रिचमंड शीबा इनु के साथ एक हाई-फैशन कपड़ों का कलेक्शन तैयार करेंगे, जिसे मिलान में एक शो में दिखाया जाएगा।

SHIB डेवलपर्स ने ट्विटर पर इस साझेदारी की घोषणा की और लिखा "घोषणा: @JRichmondstyle x @Shibtoken फैशन वीक के लिए तैयार है।" उन्होंने आगे लिखा "जॉन रिचमंड ने जबरदस्त फैशन सहयोग के लिए शीबा इनु के साथ साझेदारी की है!"
 

इतना ही नहीं, Shiba Inu टीम मिलान में इस साझेदारी और आने वाले कलेक्शन को लेकर जमकर विज्ञापन भी कर रहे हैं। WWD की रिपोर्ट के अनुसार, SHIB टीम ने मिलान की सिटी कॉउंसिल से विज्ञापन की इजाजत लेते हुए शहर के ‘1825' ट्राम में SHIB के लोगो भी चिपका दिए हैं।

SHIB के ट्वीट से यह भी पता चलता है कि John Richmond x Shib कलेक्शन में 10,000 NFTs शामिल होंगे, और ये इस साल की दूसरी तिमाही में रिलीज़ होंगे।
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि एनएफटी के फिज़िकल कलेक्शन को जॉन रिचमंड रनवे पर सितंबर के मिलान फैशन वीक के दौरान "Legends Live Forever" नाम के एक शो में दिखाया जाएगा। कलेक्शन को अब एक 'सी नाउ, बाय नाउ' (अभी देखें, अभी खरीदें) के रूप में पेश किया जाएगा, और इसे ब्रांड के मिलान और शंघाई स्थित फ्लैगशिप स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NFT, Shiba Inu NFT, Shiba Inu John Richmond
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.