Shiba Inu के 22 करोड़ से ज्यादा टोकन 24 घंटे में बर्न, 237% पहुंचा बर्न रेट

Shiba Inu की बर्निंग को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Shibburn के अनुसार, पिछले 24 घंटों में टोकन की बर्निंग दर काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2022 19:53 IST
ख़ास बातें
  • 30 दिनों के अंदर शिबा इनु के 4,553,606,683 टोकन बर्न किए गए
  • पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के 22 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न
  • टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेजा गया

पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के 22 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न किए गए हैं।

Shiba Inu का बर्न रेट पिछले 24 घंटों में फिर से बढ़ गया है। टोकन के बर्निंग रेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, शिबा इनु को बर्न करने के लिए पिछले 24 घंटों में कई ट्रांजैक्शन हुए हैं। इनमें से 16 ट्रांजैक्शन केवल 8 घंटों में किए गए हैं। लेकिन उसके बाद इसकी संख्या में और तेजी आई है और अभी भी टोकन बर्निंग जारी है। 

Shiba Inu की बर्निंग को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Shibburn के अनुसार, पिछले 24 घंटों में टोकन की बर्निंग दर काफी बढ़ गई है। वेबसाइट के ट्विटर हैंडल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के 22 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न किए गए हैं। यह सटीक संख्या 219,660,376 बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 16 ट्रांजैक्शन महज 8 घंटे में किए गए हैं। खबर लिखने के समय पर टोकन का बर्न रेट 230% हो गया था जो कि अपने आप में काफी अधिक है। 

अगर केवल जून यानि पिछले महीने की ही बात करें तो 30 दिनों के अंदर शिबा इनु के 4,553,606,683 टोकन बर्न किए गए। ये सभी टोकन बर्न करने के लिए 400 ट्रांजैक्शन किए गए। इन टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेज दिया गया। ये ऐसे वॉलेट होते हैं जो उपयोग में नहीं होते हैं, और न ही इनसे टोकनों को आगे भेजा जा सकता है और न ही वापस निकाला जा सकता है। इन वॉलेट्स में भेजे जाने के बाद टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो जाते हैं और टोकनों की कुल सप्लाई कम हो जाती है। 

इसके अलावा, हाल ही में सामने आया है कि शिबा इनु नेटवर्क पर एक्टिव एड्रेसेज की संख्या बढ़ गई है। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी व्हेल अकाउंट्स के डेटा को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats के अनुसार टॉप 2000 इथेरियम व्हेल्स अपने पोर्टफोलियो में शिबा इनु की संख्या बढ़ा रही हैं। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ये संख्या इतनी बढ़ चुकी है अब शिबा इनु मीम क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम को छोड़ सबसे बड़ी नॉन स्टेबल कॉइन होल्डिंग बन चुकी है। WhaleStats के आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में इथेरियम व्हेल्स के पास 21.7 करोड़ डॉलर के इथेरियम कॉइन, 60.5 लाख डॉलर के USDC और 50 लाख डॉलर के शिबा इनु कॉइन हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, Shiba Inu news, Shiba Inu Burning, Shibburn

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.