Shiba Inu ट्विटर पर सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी, Bitcoin, Ether, Dogecoin आसपास भी नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर पर शीबा इनु SHIB की पॉपुलैरिटी का शेयर 22 प्रतिशत था, वहीं उसके मुकाबले बिटकॉइन की पॉपुलैरिटी  8.1 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 12:02 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्च फर्म ICO एनालिटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है
  • एनालिसिस फर्म ने अक्टूबर महीने से जुड़ा डेटा साझा किया है
  • ट्विटर पर शीबा इनु SHIB की पॉपुलैरिटी का शेयर 22 प्रतिशत था

हाल के दिनों में शीबा इनु SHIB के सपोर्टर सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और इस टोकन को सीधे डॉजकॉइन के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है।

क्र‍िप्‍टोकरेंसी मार्केट में शीबा इनु की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। अब रिसर्च फर्म ICO एनालिटिक्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि डॉजकॉइन की प्रतिद्वंद्वी शीबा इनु, ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के रूप में उभरी है। इस एनालिसिस फर्म ने अक्टूबर महीने से जुड़ा डेटा साझा किया है, जो दिखाता है कि ईथर, बिटकॉइन और डॉजकॉइन ट्विटर पर पॉपुलैरिटी के मामले में शीबा इनु के बाद आते हैं और क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर पर शीबा इनु SHIB की पॉपुलैरिटी का शेयर 22 प्रतिशत था, वहीं उसके मुकाबले बिटकॉइन की पॉपुलैरिटी  8.1 प्रतिशत थी। यह आंकड़े बताते हैं कि मीम कॉइन के रूप में जानी जाने वाली शीबा इनु की पॉपुलैरिटी किस तेजी से बढ़ी है और इसे डॉइकॉइन किलर के रूप में मार्क किया जा रहा है। ICO एनालिटिक्स द्वारा शेयर किए गए ग्राफ के अनुसार, Safemoon, Solana, Cardano और Binance टोकन भी ट्विटर पर दस सबसे चर्चित क्रिप्टो कॉइन में से थे, लेकिन कोई भी क्रिप्टोकरेंसी शीबा इनु जैसी पॉपुलैरिटी नहीं पा सकी।
 
CoinMarketCap का डेटा बताता है कि दुनिया में पहली और दूसरी सबसे वैल्‍यूड क्रिप्टोकरेंसी- बिटकॉइन और ईथर बुधवार को अपनी ऑल टाइम हाई कीमतों पर या उसके करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि शीबा इनु 0.0040 रुपये प्रति टोकन पर कारोबार कर रही थी। इस साल 25 अक्टूबर को डॉजकॉइन की कीमतों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से उसने खुद को 11वें सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी सिक्के के रूप में रजिस्‍टर किया था।
Advertisement

हाल के दिनों में शीबा इनु SHIB के सपोर्टर सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और इस टोकन को सीधे डॉजकॉइन के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। ट्विटर पर शीबा इनु के सपोर्टर उसके समर्थन में रैली करने के लिए #SHIBARMY #ShibaSwap #shibainu और #SHIB जैसे हैशटैग का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका के एएमसी थिएटर्स के सीईओ ने ट्विटर पर एक पोल पोस्ट में लोगों से पूछा था कि क्या शीबा इनु SHIB को मूवी टिकट के पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। इस पर कुल 1,53,100 वोट हुए, जिनमें से 81.4 प्रतिशत अकाउंट्स ने शीबा इनु SHIB टोकन के समर्थन में वोट दिया।
Advertisement

अगस्त 2020 में लॉन्च हुई शीबा इनु को डॉजकॉइन के बाद तैयार किया गया था। इसका शुभंकर शीबा इनु की जापानी नस्ल से ताल्‍लुक रखने वाले कुत्ते के चेहरे का कार्टून रिप्रजेंटेशन है। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में SHIB टोकन के पास 942,941 वॉलेट हैं, जिनमें से 14,645 एक्टिव अड्रेस हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SHIB, shiba inu, Ether, Bitcoin, Twitter, dogecoin, Report, Crypotcurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.