Shiba Inu के 43 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न, 25% बढ़ा बर्न रेट

खबर लिखे जाने के समय पर शिबा इनु की कीमत 0.000958 रुपये पर थी

Shiba Inu के 43 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न, 25% बढ़ा बर्न रेट

भारत में शिबा इनु की कीमत 0.000958 रुपये पर चल रही है

ख़ास बातें
  • शिबा इनु आर्मी के द्वारा 27 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न
  • 22 ट्रांजैक्शंस में करोड़ों की संख्या में टोकन किए गए बर्न
  • शिबा इनु में आज 1.40% के नुकसान हुई ट्रेड ओपनिंग
विज्ञापन
Shiba Inu में नई बर्निंग एक्टिविटी रिकॉर्ड की गई है। शिबा इनु आर्मी ने 27 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न किए हैं जबकि 16 करोड़ शिबा इनु टोकनों को एक सिंगल ट्रांजैक्शन में अनजाने वॉलेट से बर्न किया गया है। यह बर्निंग 24 घंटे के अंदर की गई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी शिबा इनु की बर्निंग को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म ने जारी आंकडों में बताया है कि बीते दिन शिबा इनु के करोड़ों टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेजा गया है जिससे टोकन की सर्कुलेटिंग सप्लाई को कम किया जा सके। 

शिबा इनु बर्निंग ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Shibburn के अनुसार, बीते दिन 22 ट्रांजैक्शनों में करोड़ों की संख्या में टोकनों को बर्न किया गया है। बर्न किए गए इन टोकनों की संख्या 276,280,888 बताई गई है। इसके अलावा एक अनजाने वॉलेट से 160,549,026 SHIB टोकन बर्न किए गए हैं। आमतौर पर शिबा इनु टीम द्वारा टोकनों की बर्निंग की जाती है, ताकि टोकन की सप्लाई मार्केट में कम की जा सके। यह प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। लेकिन एक अनजाने वॉलेट से भी बर्निंग ट्रांजैक्शन ट्रैक किया गया है। इस वॉलेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

शिबा इनु आर्मी के द्वारा 27 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न करने के बाद इसका बर्न रेट 25% बढ़ गया। कुल मिलाकर 410,378,568,111,971 शिबा इनु टोकन सर्कुलेटिंग सप्लाई से बाहर कर दिए गए। अभी भी 558,186,954,742,224 टोकन सर्कुलेटिंग सप्लाई में मौजूद हैं। इनकी संख्या को कम करने के लिए शिबा इनु आर्मी को बर्निंग के कई और ट्रांजैक्शन करने पड़ सकते हैं। इसमें काफी समय लग सकता है। टोकन को मार्केट सप्लाई से कम करने के लिए समय समय पर इसकी बर्निंग की जाती है ताकि टोकन की कीमत में बढ़ोत्तरी हो सके।  

Shiba Inu की वर्तमान कीमत की बात करें तो आज, यानि 29 अगस्त को इसकी ट्रेड ओपनिंग लाल रंग में हुई। पिछले 24 घंटों में टोकन की कीमत में हल्की गिरावट आई है। आज इसका ट्रेड 1.40% के नुकसान के साथ खुला। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, खबर लिखे जाने के समय पर शिबा इनु की कीमत 0.000958 रुपये पर थी। एक दिन पहले इस मीम टोकन की कीमत में 2.92% की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »