Shiba Inu का बर्न रेट 260% बढ़ा, 5.8 करोड़ से ज्यादा टोकन बर्न

एक तरफ जहां शिबा इनु आर्मी द्वारा टोकन की बर्निंग जोरों से की जा रही है, दूसरी तरफ व्हेल्स द्वारा शिबा इनु टोकनों की बिकवाली की जा रही है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2022 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Shibburn के अनुसार शिबा इनु टोकनों को 10 ट्रांजैक्शन में बर्न किया गया
  • पिछले 24 घंटों में 5.8 करोड़ के लगभग शिबा इनु टोकन बर्न किए गए
  • भारत में शिबा इनु ₹ 0.001020 पर ट्रेड कर रहा है

पिछले 24 घंटों में शिबा इनु की कीमत में 0.93% की गिरावट आई है।

Shiba Inu का बर्न रेट एक बार फिर से बढ़ा है। टोकन की बर्निंग ट्रैक करने वाले अकाउंट Shibburn के अनुसार पिछले 24 घंटों में शिबा इनु का बर्न रेट 260% बढ़ा है। इसी के साथ बर्न ट्रैकर प्लेटफॉर्म ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 5.8 करोड़ के लगभग शिबा इनु टोकन बर्न किए गए हैं। बर्निंग के दौरान टोकनों को ऐसे वॉलेट्स में भेजा गया, जहां से इन्हें दोबारा प्रोसेस नहीं किया जा सकता है। एक बार डेड एंड वॉलेट में जाने के बाद टोकन सर्कुलेटिंग सप्लाई से बाहर हो जाता है और इस वॉलेट से कभी बाहर नहीं आ पाता है। 

Shibburn के अनुसार शिबा इनु टोकनों को 10 ट्रांजैक्शन में बर्न किया गया। शिबा इनु कम्युनिटी द्वारा रेगुलर बेसिस पर टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेजा जाता है, ताकि टोकनों की सर्कुलेटिंग सप्लाई को कम किया जा सके। इससे मार्केट में टोकन की कमी पैदा होती है और डिमांड बढ़ती है। इससे टोकन की कीमत में इजाफा होता है। हालांकि अभी तक शिबा इन की सप्लाई में आधे से ज्यादा टोकनों को बर्न किया जा चुका है, लेकिन इसकी कीमत पर खास असर नहीं दिख रहा है।  
एक तरफ जहां शिबा इनु आर्मी द्वारा टोकन की बर्निंग जोरों से की जा रही है, दूसरी तरफ व्हेल्स द्वारा शिबा इनु टोकनों की बिकवाली की जा रही है। @shibaplay नामक ट्विटर यूजर के अनुसार एक अनजाने वॉलेट ने 367,551,968,153 शिबा इनु को ट्रांसफर किया है। इन टोकनों को gate.io एक्सचेंज में सेल किया गया है। इन टोकनों की कीमत 4.7 करोड़ डॉलर के लगभग बताई जा रही है। 

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो यह भारत में ₹ 0.001020 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 0.93% की गिरावट आई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, Shib Burning, SHIB, SHIB Burning news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  3. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  4. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
  3. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  4. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  6. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  7. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  8. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  9. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  10. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.