क्रिप्टोकरंसी के जरिए UAE में इनवेस्टमेंट कर रहे रशियन

एक क्रिप्टो फर्म को स्विट्जरलैंड के ब्रोकर्स से पिछले कुछ दिनों में अरबों डॉलर के बिटकॉइन बेचने के लिए कई इनक्वायरी मिली हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 14 मार्च 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • रूस के लोगों को डर है कि स्विट्जरलैंड में उनके एसेट्स पर रोक लग सकती है
  • रूस और बेलारूस के बहुत से लोग दुबई में आकर इनवेस्टमेंट कर रहे हैं
  • यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं

खाड़ी देशों में दुबई बिजनेस सेंटर और क्रिप्टो का उभरता हुआ हब है

यूक्रेन पर हमलों के कारण कई देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस के लोग क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। रायटर्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रूस के कुछ इनवेस्टर्स UAE में फर्मों के जरिए अपनी क्रिप्टोकरंसी को सामान्य करंसी में बदलकर उसे किसी अन्य देश में जमा करने की भी कोशिश कर रहे हैं। 

एक क्रिप्टो फर्म को स्विट्जरलैंड के ब्रोकर्स से पिछले कुछ दिनों में अरबों डॉलर के बिटकॉइन बेचने के लिए कई इनक्वायरी मिली हैं। फर्म के एग्जिक्यूटिव ने बताया कि इन ब्रोकर्स के क्लाइंट्स को डर है कि स्विट्जरलैंड उनके एसेट्स पर रोक लगा सकता है। इनमें से एक रिक्वेस्ट लगभग दो अरब डॉलर (लगभग 15,351 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन बेचने के लिए थी। एग्जिक्यूटिव ने कहा, "हमें पिछले दो सप्ताह में ऐसी कुछ रिक्वेस्ट मिली हैं। हालांकि, बाद में ये आगे नहीं बढ़ी, जो हैरानी की बात नहीं है लेकिन हमने कभी इतनी दिलचस्पी नहीं देखी।" उन्होंने बताया कि उनकी फर्म को बड़ी ट्रांजैक्शन के लिए आमतौर पर महीने में एक इनक्वायरी मिलती है। 

एग्जिक्यूटिव ने कहा, "ब्रोकर के जरिए आए एक व्यक्ति ने 1,25,000 बिटकॉइन बेचने को कहा। हम चौंक गए थे। वह लगभग छह अरब डॉलर (लगभग 46,054 करोड़ रुपये) थे। उन्होंने कहा कि वे इसे ऑस्ट्रेलिया में एक कंपनी को भेजेंगे।" क्रिप्टोकरंसी की ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के बारे में स्विट्जरलैंड के फाइनेंशियल मार्केट सुपरवाइजर ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेट्रिएट (SECO) ने ईमेल से दिए एक स्टेटमेंट में कहा कि क्रिप्टो एसेट्स प्रतिबंधों और स्विट्जरलैंड की ओर से रूस के 'सामान्य' एसेट्स पर लागू किए गए उपायों का विषय हैं। अगर किसी व्यक्ति पर प्रतिबंध है तो उसके क्रिप्टो एसेट्स पर भी स्विट्जरलैंड में रोक लगाई जानी चाहिए।

खाड़ी देशों में दुबई बिजनेस सेंटर और क्रिप्टो का उभरता हुआ हब है।  UAE के पश्चिमी देशों और रूस के बीच किसी का पक्ष लेने से इनकार करने से रूस के लोगों को यह संकेत मिला है कि उनका इनवेस्टमेंट वहां सुरक्षित है। लोगों को क्रिप्टोकरंसी के जरिए प्रॉपर्टी खरीदने में मदद करने वाले एक रियल एस्टेट ब्रोकर ने बताया कि रूस और बेलारूस के बहुत से लोग दुबई में आकर इनवेस्टमेंट कर रहे हैं और उनके पास क्रिप्टोकरंसी में भी फंड है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Russia, Transactions, UAE, Investors, Sanctions, Inquiry
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.