यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस में अब Crypto ट्रेडिंग भी होगी बैन!

रूस की अथॉरिटीज इस बात पर जोरदार तरीके से बंटी हुई हैं कि लोकल क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के साथ क्या किया जाए

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने सेंट्रल बैंक की मंशा को जाहिर किया
  • सेंट्रल बैंक क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह से चाहता है बैन
  • फाइनेंस मिनिस्ट्री चाहती है क्रिप्टोकरेंसी का रेगुलेशन

रूस की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी एक्टिविटीज और डिजिटल करेंसी में पेमेंट्स को बैन करने के संकेत दिए हैं

रूस की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी एक्टिविटीज और डिजिटल करेंसी में पेमेंट्स को बैन करने के संकेत दिए हैं। संसद के निचले सदन, स्टेट ड्यूमा, के हेड अनातोली अक्साकोव रूस के अंदर क्रिप्टोकरेंसी और उसके चलन के संबंध में एक बिल पेश किया है। अगर यह बिल स्वीकार कर लिया जाता है तो क्रिप्टोकरेंसी के रूप में देश के अंदर न तो कोई लेन-देन होगा और न ही इसे पेमेंट के तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

रूस की अथॉरिटीज इस बात पर जोरदार तरीके से बंटी हुई हैं कि लोकल क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के साथ क्या किया जाए। रूस के सेंट्रल बैंक की मंशा है कि क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल एसेट्स से जुड़ी सभी प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया जाए, जबकि देश की फाइनेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि इस पर रेगुलेशन की नकेल डाली जानी चाहिए। 
Advertisement

इससे पहले, देश की संघीय विधानसभा के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने सेंट्रल बैंक की मंशा को जाहिर किया। 2020 में सांसदों ने डिजिटल एसेट्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर विचार किया और जोर देकर कहा कि जो लोग इस सेक्टर के साथ व्यापार या सरोकार जारी रखते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाए और उन्हें जेल भी भेजा जाए। अब निचले सदन ने इसके लिए एक नया बिल प्रस्ताव दिया है। अगर यह बिल पास हो जाता है तो डिजिटल फाइनेंशिअल एक्टीविटीज (DFA) देश में बैन कर दी जाएंगीं और रूस की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

हालांकि, इस साल मार्च में अथॉरिटीज ने इस तरह के किसी भी प्लान को लागू करने के विचार को त्यागते हुए इस बात पर जोर दिया कि क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल एसेट्स को पूरी तरह से बैन करने की बजाए इसके लिए एक उपयुक्त रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाना चाहिए। 
Advertisement

जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में, स्टेट ड्यूमा के हेड अनातोली अक्साकोव ने एक बार फिर इस बारे में चर्चा उठाई, और एक बिल पेश किया जो डिजिटल करेंसी में पेमेंट्स को अवैध या अनुपयुक्त बताता है। इस दौरान उन्होंने याद दिलाया कि रूस की राष्ट्रीय करेंसी रूबल है और यह देश की एकमात्र अधिकारिक मुद्रा है, इस पर कोई संशोधन करने की जरूरत अभी नहीं है। यानि कि डिजिटल करेंसी देश में रूबल की जगह या उसकी बराबरी नहीं कर सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.