30 मार्च को लॉन्च होगा Rise of Cat गेम, CatPay टोकन के जरिए निवेशक कमाएंगे जबरदस्त रिटर्न!

कंपनी का दावा है कि जिन्होंने Catecoin में सिर्फ $100 (लगभग 7,600 रुपये) का निवेश किया था, उन्होंने लॉन्चिंग के कुछ महीनों में $50,000 (करीब 38 लाख रुपये) का रिटर्न हासिल किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Catecoin में $100 (लगभग 7,600 रुपये) लगाकर $50000 कमाए हैं निवेशकों ने
  • CatPay से भी इसी तरह के रिटर्न का अनुमान लगाया जा रहा है
  • CatPay टोकन की मार्केट कैप 3 लाख डॉलर (लगभग 2.28 करोड़ रुपये) है

Catecoin ने लॉन्च के बाद निवेशकों को दिया था जबरदस्त रिटर्न

डॉग के बाद अब बिल्लियों पर आधारित क्रिप्टो कॉइन भी मार्केट में कदम रखने के लिए तैयार है। Catecoin के नाम से इस कॉइन ने अपनी इन-गेम इकोनामी का विस्तार करने की योजना की घोषणा की है। 30 मार्च से प्लेयर्स अपने फोन और डेस्कटॉप पर Rise of Cats गेम खेलकर CatPay टोकन अर्जित करने में सक्षम होंगे। इन टोकन का इस्तेमाल इन-गेम करेंसी के रूप में किया जाएगा और साथ ही कैट्स को अपग्रेड करने और टूर्नामेंट एंट्री फीस का भुगतान करने पर भी खर्च किया जा सकता है।

Catecoin ने CatPay को 24 मार्च को लॉन्च किया था। वहीं, Rise of Cats गेम को 30 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। इस गेम अनुभव Axie Infinity जैसा होगा, जहां गेमर्स गेम खेलने के लिए SLP (स्मूथ लव पोशन) टोकन कमाते हैं। उसी तरह, गेमर्स Rise of Cats गेम खेलने के लिए CatPay टोकन अर्जित करेंगे।
 

Newsroom Post के अनुसार, कंपनी का दावा है कि जिन्होंने Catecoin में सिर्फ $100 (लगभग 7,600 रुपये) का निवेश किया था, उन्होंने लॉन्चिंग के कुछ महीनों में $50,000 (करीब 38 लाख रुपये) का रिटर्न हासिल किया। इस रिटर्न के बाद फैन्स का अनुमान है कि CatPay भी वही रिटर्न देगा।

CatPay टीम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है कि टोकन कई गुणों के साथ आए। गेम में कमाए गए टोकन का ट्रेड किया जा सकता है या वॉलेट के बीच ट्रांस्फर और रिसीव किया जा सकता है। इसके अलावा, कैटपे डेवलपर्स मीम स्टाकिंग की शुरुआत कर रहे हैं, जहां यूज़र्स कैटपे टोकन कमाने के लिए Shiba Inu और baby Doge जैसे लोकप्रिय मीम कॉइन को दांव पर लगा सकते हैं।
Advertisement

Rise of Cats अपने ट्रांस्फर की मात्रा के एक हिस्से का इस्तेमाल CatPay को वापस खरीदने और बर्न करने के लिए करना चाहता है। वर्तमान में, CatPay टोकन की मार्केट कैप 3 लाख डॉलर (लगभग 2.28 करोड़ रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Catecoin, CatPay
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.