Regal Cinemas में मूवी टिकट्स के लिए क्रिप्टोकरंसीज से की जा सकेगी पेमेंट

अमेरिका में 42 राज्यों में Regal Cinemas के 510 से अधिक थिएटर्स में लगभग 6,880 स्क्रीन्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Regal Cinemas ने डिजिटल पेमेंट्स कंपनी Flexa के साथ पार्टनरशिप की है
  • पेमेंट के लिए LINK, ATOM और BAT सहित डिजिटल टोकन्स भी लिए जाएंगे
  • बहुत सी अमेरिकी कंपनियों ने क्रिप्टो में पेमेंट लेने की शुरुआत की है

क्रिप्टोकरंसी को लेकर अमेरिकी सरकार का रुख अभी तक सख्त है

अमेरिका की बड़ी मूवी थिएटर चेन Regal Cinemas में मूवी टिकट्स और स्नैक्स के लिए क्रिप्टोकरंसीज में पेमेंट की जा सकेगी। इसके लिए Regal Cinemas ने डिजिटल पेमेंट्स कंपनी Flexa के साथ पार्टनरशिप की है। इन क्रिप्टोकरंसीज में Bitcoin, Dogecoin, Litecoin और Ether शामिल हैं। Regal Cinemas इसके अलावा बेसिक अटेंशन टोकन (BAT) के जरिए भी पेमेंट लेगी। इससे पहले अमेरिका की एक अन्य लोकप्रिय थिएटर चेन AMC ने क्रिप्टोकरंसीज में पेमेंट लेने की घोषणा की थी।

Regal Cinemas पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरंसी और टोकन्स की अधिक रेंज की पेशकश करेगी। कंपनी ने बताया कि वह Flexa के साथ पार्टनरशिप के साथ Bitcoin, Ether, Litecoin और Dogecoin सहित क्रिप्टोकरंसीज में तुरंत पेमेंट करने की सुविधा दे रही है। वह SD Coin, Dai और Gemini सहित डिजिटल डॉलर और स्टेबल कॉइन्स को भी स्वीकार करेगी। मूवी टिकट्स और स्नैक्स की पेमेंट के लिए LINK, ATOM और BAT सहित डिजिटल टोकन्स भी लिए जाएंगे।
Advertisement

अमेरिका में 42 राज्यों में Regal Cinemas के 510 से अधिक थिएटर्स में लगभग 6,880 स्क्रीन्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। मूवी टिकट्स के लिए Flexa ऐप के साथ पेमेंट करने पर कस्टमर्स रिवॉर्ड के लिए अपने Regal क्राउन क्लब लॉयल्टी एकाउंट को लिंक कर सकेंगे। Regal Cinemas के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Ken Thewes ने कहा, "इस पार्टनरशिप से हम Bitcoin सहित क्रिप्टोकरंसीज को आसानी से स्वीकार कर सकेंगे और हमारे कस्टमर्स के लिए सुविधा बढ़ेगी।"

Flexa के को-फाउंडर, Trevor Filter का कहना था, "Regal Cinemas के साथ पार्टनरशिप कर हम बहुत खुश हैं। हम मूवीज और अन्य चीजों के लिए डिजिटल करंसी में पेमेंट को आसान बनाने पर काम कर रहे हैं। इससे मूवी थिएटर्स में पेमेंट के आधुनिक तरीके को लाने में मदद मिलेगी।"
Advertisement

इससे पहले Regal Cinemas की कॉम्पिटिटर AMC ने बताया था कि उसके मूवी थिएटर्स की टिकट्स के लिए Bitcoin, Ether, Bitcoin Cash और Litecoin से ऑनलाइन पेमेंट की जा सकेगी। AMC इस लिस्ट में Shiba Inu और Dogecoin को भी शामिल करेगी।
Advertisement

अमेरिका में क्रिप्टोकरंसीज को लेकर सरकार का रुख अभी तक सख्त दिखा है और उसने इसके लिए कानून बनाने का संकेत दिया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में बहुत सी अमेरिकी कंपनियों ने क्रिप्टोकरंसीज में प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए पेमेंट लेने की शुरुआत की है। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, Bitcoin, Regal Cinemas, Flexa, Payment, Movie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.