Cryptocurrency पर बोले PM मोदी- सभी देशों को एक सोच रखनी होगी

यह लगातार तीसरा महीना है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर वैश्विक मंच पर अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • दावोस के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कही अहम बात
  • क्रिप्‍टोकरेंसी पर सभी देशों से एक समान सोच रखने के लिए कहा
  • इससे पहले सिडनी डॉयलॉग और अन्‍य कार्यक्रम में भी बोल चुके हैं

वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम (WEF) दावोस एजेंडा में सोमवार को वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी।

वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम (WEF) दावोस एजेंडा में सोमवार को वर्चुअली शामिल होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फ‍िर क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह की तकनीक इससे जुड़ी है, उसमें किसी एक देश द्वारा लिए गए फैसले इसकी चुनौतियों से निपटने में अपर्याप्‍त होंगे। यह लगातार तीसरा महीना है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर वैश्विक मंच पर अपना पक्ष रखा है। सबसे पहले नवंबर 2021 में सिडनी डायलॉग में वर्चुअली हिस्‍सा लेते हुए पीएम ने क्रिप्‍टोकरेंसी पर बात की थी। इसके बाद दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने क्रिप्‍टोकरेंसी पर बात की थी।   

दावोस के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2022 की शुरुआत में जब हम दावोस में मंथन कर रहे हैं, तब कुछ चुनौतियों के प्रति सचेत करना भारत अपना दायित्‍व समझता है। वैश्‍विक परिवार के तौर पर हम जिन चुनौतियों का सामना करते रहे हैं, वह भी बढ़ रही हैं। इनसे मुकाबला करने के लिए हर देश और वैश्विक एजेंसी को मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत है। इसके बाद पीएम ने क्रिप्‍टोकरेंसी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह की टेक्‍नॉलजी इससे जुड़ी है, उसमें किसी एक देश द्वारा लिए गए फैसले इसकी चुनौतियों से निपटने में अपर्याप्‍त होंगे। हमें एक समान सोच रखनी होगी। 

उन्‍होंने सवाल किया कि क्‍या ‘मल्‍टीलेट्रल ऑर्गनाइजेशंस' नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि जब ये संस्‍थाएं बनीं थीं, तब स्थितियां कुछ और थीं। आज परिस्थियां कुछ और है। ऐसे में हर लोकतांत्रिक देश का यह कर्तव्‍य है कि वह इन संस्‍थाओं में रिफॉर्म्‍स पर बल दे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर पहले भी सख्‍त बात कर चुके हैं। नवंबर में सिडनी डायलॉग में पीएम ने बिटकॉइन का उदाहरण देते हुए कहा था कि सभी लोकतांत्रिक देश इस पर एक साथ काम करें। सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न जाए, वरना हमारे युवाओं का नुकसान कर सकती है।
Advertisement

दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा था कि  सोशल मीडिया और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती टेक्‍नॉलजीस के लिए हमें संयुक्त रूप से वैश्विक मानदंडों को आकार देना चाहिए। ताकि उनका इस्‍तेमाल लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए किया जा सके, न कि कमजोर करने के लिए।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.