Cryptocurrency : कोलंबिया के लोग कर सकेंगे Bitcoin ट्रेडिंग, देश के बैंक ने की पहल

इस पार्टनरशिप के तहत बिटकॉइन के साथ-साथ 50 मिलियन से ज्‍यादा कोलम्बियाई नागरिकों को Ether, Litecoin और Bitcoin Cash में भी ट्रेडिंग करने का ऑप्‍शन मिलेगा।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 08:34 IST
ख़ास बातें
  • बैंकोलोम्बिया ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लैटफॉर्म के साथ टीम बनाई है
  • इसका मकसद बिटकॉइन ट्रेडिंग के प्रति सार्वजनिक झुकाव को देखना है
  • बैंकोलम्बिया बैंक और उसकी सहायक कंपनियों के 18 मिलियन कस्‍टमर्स हैं

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या बैंकोलम्बिया यूजर्स को बिटकॉइन पर लगाए गए पैसे को निकालने की इजाजत देगा या नहीं।

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में बिटकॉइन ट्रेडिंग की सुविधा देने के लिए वहां के बैंक बैंकोलोम्बिया ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लैटफॉर्म जेमिनी Gemini के साथ एक टीम बनाई है। सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के रूप यह इन‍िशिएटिव 14 दिसंबर से शुरू होगा। इसका मकसद बिटकॉइन ट्रेडिंग के प्रति सार्वजनिक झुकाव को देखना है। बैंकोलम्बिया बैंक और उसकी सहायक कंपनियों के पनामा, सेंट्रल अमेरिका और ग्वाटेमाला समेत बाकी क्षेत्रों में  लगभग 18 मिलियन कस्‍टमर्स हैं।

इस पार्टनरशिप के तहत बिटकॉइन के साथ-साथ 50 मिलियन से ज्‍यादा कोलम्बियाई नागरिकों को Ether, Litecoin और Bitcoin Cash में भी ट्रेडिंग करने का ऑप्‍शन मिलेगा। जेमिनी Gemini के वरिष्‍ठ अधिकारियों में से एक, सिंथिया डेल पोजो गार्सिया ने इस पार्टनरशिप पर कहा है कि क्रिप्‍टो का नेचर सीमाहीन है और हम दुनियाभर में क्रिप्टो तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पार्टनरशिप कोलंबिया के फाइनैंशल रेग्‍युलेटर की ओर से एक साल के लिए संचालित एक पायलट प्रोग्राम का हिस्‍सा है। 

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या बैंकोलम्बिया यूजर्स को बिटकॉइन पर लगाए गए पैसे को निकालने की इजाजत देगा या नहीं। इस बीच, कोलंबिया में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पॉजिटिव भावना नजर आ रही है। TripleA की एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 लाख से ज्‍यादा कोलंबियाई लोगों के पास क्रिप्टो असेट्स हैं। इस साल जनवरी में, SFC ने इस प्रो-क्रिप्टो पायलट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 9 क्रिप्टो एक्सचेंज प्लैटफॉर्म चुने थे। जेमिनी के साथ बिनेंस Binance और मैक्सिकन फर्म बिट्सो Bitso ने भी लिस्‍ट में जगह बनाई है। 

इस बीच, क्रिप्‍टो को लेकर दुनियाभर के देशों में अलग-अलग कदम देखने को मिल रहे हैं। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्री, जेन ह्यूम ने भी क्रिप्टो स्पेस को मान्य किया था। कहा गया था कि ओवरऑल क्रिप्टो स्पेस "सनक" नहीं है। 
Advertisement

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैंक ‘कॉमनवेल्थ बैंक' के सीईओ ने भी डिजिटल असेट्स इंडस्‍ट्री उद्योग में समय पर प्रवेश नहीं करने के बड़े जोखिमों को लेकर भविष्यवाणी की। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रमुख क्रिप्टो प्‍लेयर्स के साथ पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किए।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.