स्टेबलकॉइन लॉन्च करने की तैयारी में PayPal, डेवलपर को ऐप से मिला संकेत

PayPal ने 2020 के अंत में चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसी की खरीद की सुविधा शुरू की थी, और 2021 की शुरुआत में यूज़र्स को अपनी डिजिटल एसेट के साथ चीजें खरीदने के लिए "चेकआउट विद क्रिप्टो" फीचर भी जोड़ा था।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 22:08 IST
ख़ास बातें
  • PayPal लॉन्च कर सकती है खुद की क्रिप्टोकरेंसी
  • पॉपुलर डेवलपर Steve Moser को iOS ऐप में मिले संकेत
  • PayPal ने 2020 के अंत में शुरू की थी चुनिंदा क्रिप्टो की खरीद की सुविधा

PayPal ने 2020 के अंत में चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसी की खरीद की सुविधा शुरू की थी,

PayPal एक पॉपुलर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो कथित तौर अपना खुद का स्टेबलकॉइन लॉन्च करने की संभावनाएं खोच रही है। यह स्टेबलकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है, जो फिएट की वैल्यू या सोने, चांदी, आदि जैसी रिज़र्व एसेट के लिए आंकी जाएगी। खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की योजना का अंदेशा तब लगा, जब डेवलपर स्टीव मोजर (Steve Moser) द्वारा कंपनी के iOS ऐप के अंदर "PayPal Coin" नाम का एक ऑप्शन दिखाई दिया, जिसमें PayPal का लोगो भी था।

स्टीव मोजर के इस खुलासे का हवाला देते हुए Bloomberg की रिपोर्ट में कहा गया है कि PayPal के क्रिप्टो और डिज़िटल करेंसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Jose Fernandez da Ponte ने इस खुलासे की पुष्टि की है।
 

रिपोर्ट के अनुसार, पोंटे ने कहा "हम एक स्टेबलकॉइन की खोज कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "यदि हम इस ओर आगे बढ़ते हैं, तो हम निश्चित रूप से इससे जुड़े रेगुलेटर्स के साथ मिलकर काम करेंगे।" लेकिन कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि Moser को जो कोड मिला है, hackathon से निकला गया है, इसलिए इसे अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता।

PayPal ने 2020 के अंत में चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसी की खरीद की सुविधा शुरू की थी, और 2021 की शुरुआत में यूज़र्स को अपनी डिजिटल एसेट के साथ चीजें खरीदने के लिए "चेकआउट विद क्रिप्टो" फीचर भी जोड़ा था।
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी के लिए कंपनी का मौजूदा सपोर्ट Bitcoin, Bitcoin Cash, Litecoin और Ether तक सीमित है। हालांकि, मोजर का कहना है कि PayPal के ऐप से यह भी पता चला है कि वह अपने स्वयं के स्टेबलकॉइन को पेश करने की संभावना तलाशने के अलावा, Neo क्रिप्टोकरेंसी का सपोर्ट करने के लिए काम कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PayPal, Paypal Crypto, Paypal Coin, Paypal Stablecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.