Palau ने नेशनल डिजिटल करंसी बनाने के लिए Ripple से हाथ मिलाया

Palau में लगभग 340 द्वीप हैं और इसकी इकोनॉमी विदेश में रोजगार कर रहे इसके लोगों की ओर से से भेजी जाने वाली रकम या रेमिटेंस पर निर्भर करती है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 16:48 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरंसीज किसी बैंक की ओर से रेगुलेट नहीं की जाती
  • Ripple क्रिप्टो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली अमेरिकी कंपनी है
  • Palau की इकोनॉमी रेमिटेंस पर निर्भर करती है

Palau की सरकार लोगों को बैंक करंसीज के लिए एक विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है

प्रशांत महासागर में मौजूद द्वीपों के देश Palau ने अपनी नेशनल डिजिटल करंसी बनाने के लिए क्रिप्टो सॉल्यूशंस प्रोवाइडर Ripple के साथ पार्टनरशिप की है। इसमे अमेरिकी डॉलर की सिक्योरिटी वाली डिजिटल करंसी बनाने पर काम किया जाएगा। पार्टनरशिप के तहत, Ripple की ओर से Palau को टेक्नोलॉजी, बिजनेस, डिजाइन और पॉलिसी से जुड़ी मदद दी जाएगी। Palau की सरकार लोगों को बैंक करंसीज के लिए एक विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है।

अगर एक नेशनल डिजिटल करंसी बनाने में सफलता मिलती है तो Palau की सरकार डिसेंट्रलाइज्ड पब्लिक ब्लॉकचेन XRP Ledger (XPRL) पर इसके इस्तेमाल का दायरा बढ़ाने की संभावना तलाशेगी। Palau में लगभग 340 द्वीप हैं और इसकी इकोनॉमी विदेश में रोजगार कर रहे इसके लोगों की ओर से से भेजी जाने वाली रकम या रेमिटेंस पर निर्भर करती है। 
Advertisement

रेमिटेंस पर निर्भर करने वाले देशों को क्रिप्टो टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाली ट्रांजैक्शंस से अधिक रकम मिलती है। क्रिप्टोकरंसीज किसी बैंक की ओर से रेगुलेट नहीं की जाती और इस वजह से विदेश से आने वाले फाइनेंशियल ट्रांसफर पर कोई सर्विस फीस नहीं लगती। सामान्य करंसीज के जरिए फाइनेंशियल ट्रांसफर करने पर इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म्स रेमिटेंस का कुछ प्रतिशत सर्विस फीस के तौर पर लेते हैं और रेमिटेंस प्राप्त करने वाले को कम रकम ट्रांसफर होती है।

पिछले महीने Tonga के एक सांसद ने भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि Western Union से भेजे जाने वाली रकम का 50 प्रतिशत से अधिक फीस के तौर पर लिया जा रहा है। हालांकि, El Salvador ने Bitcoin को कानूनी दर्जा देकर इस समस्या का समाधान कर लिया है। El Salvador अब दुनिया की पहली "Bitcoin City" बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरुआती फंडिंग Bitcoin बॉन्ड्स से की जाएगी। El Salvador के राष्ट्रपति Nayib Bukele ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी। वह अपने देश में इनवेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी से फायदा उठाना चाहते हैं।
Advertisement

Palau को उसकी नेशनल डिजिटल करंसी बनाने में मदद करने के लिए Ripple तैयार है। Ripple के वाइस प्रेसिडेंट, James Wallis ने कहा, "हमारे पास टेक्नोलॉजी और एक्सपीरिएंस के साथ Palau में एक वास्तविक आर्थिक और सामाजिक प्रभाव बनाने में मदद करने का एक अच्छा मौका है।"
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Palau islands, Ripple, Economy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.