OpenSea ने Solana-बेस्ड NFT मेकर्स के लिए पेश किया लॉन्चपैड

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर NFT की सेल्स पर भी पड़ा है। OpenSea पर मासिक सेल्स वॉल्यूम जून में गिरकर लगभग 70 करोड़ डॉलर रह गई

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 09:17 IST
ख़ास बातें
  • इस लॉन्चपैड पर सेकेंडरी सेल्स के लिए सपोर्ट भी मिलेगा
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर NFT की सेल्स पर भी पड़ा है
  • OpenSea ने शुरुआत में Solana के दो NFT मेकर्स के साथ टाई-अप किया है

इसके साथ ही OpenSea ने एक मल्टी-चेन फीचर की ओर कदम बढ़ा दिया है

बड़े नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस में से एक OpenSea ने Solana ब्लॉकचेन पर अपने डिजिटल कलेक्टिबल्स बनाने वालों के लिए एक लॉन्चपैड पेश किया है। इस लॉन्चपैड से नए NFT के साथ ही इससे पहले और बाद की एक्टिविटीज की भी पेशकश की जा सकेगी। इसके साथ ही सेकेंडरी सेल्स के लिए सपोर्ट भी मिलेगा। 

इसके साथ ही OpenSea ने एक मल्टी-चेन फीचर की ओर कदम बढ़ा दिया है। OpenSea ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "पिछले एक वर्ष में NFT के लिए Solana एक प्रमुख ब्लॉकचेन के तौर पर उभरी है। हम एक बढ़ाए जा सकने वाले NFT इकोसिस्टम के उसके नजरिए को साझा करते हैं।" इस लॉन्चपैड के लिए OpenSea ने शुरुआत में  Solana के दो NFT मेकर्स Monkai और Zoonies के साथ टाई-अप किया है। Monkai से होल्डर्स को Monkai डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गनाइजेशन के जरिए Monkai एनिमे बनाने में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। Zoonies एलियन जैसे दिखने वाले NFT कलेक्शन से जुड़ा है। 

OpenSea ने बताया, "इस लॉन्चपैड के साथ हम NFT इकोसिस्टम में Solana के लिए बेहतर एक्सपीरिएंस तैयार करना चाहते हैं।" क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर NFT की सेल्स पर भी पड़ा है। OpenSea पर मासिक सेल्स वॉल्यूम जून में गिरकर लगभग 70 करोड़ डॉलर रह गई, जो इससे पिछले महीने लगभग 2.6 अरब डॉलर की थी। 

ब्लॉकचेन Ethereum और Ronin पर सेल्स को ट्रैक करने वाली NonFungible.com के डेटा से पता चलता है कि जून के अंत में औसत NFT सेल्स गिरकर लगभग 412 डॉलर की थी, यह आंकड़ा अप्रैल के अंत में लगभग 1,754 डॉलर का था। Reuters की रिपोर्ट में NonFungible.com के को-फाउंडर Gauthier Zuppinger के हवाले से बताया गया है, "क्रिप्टो मार्केट में मंदी का निश्चित तौर पर NFT पर असर पड़ा है। हमने इस प्रकार के एसेट को लेकर काफी सट्टेबाजी देखी है। लोगों को यह समझ आ गया है कि वे इससे दो दिनों में मिलिनेयर नहीं बन सकते।" NFT की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से हाल ही में 40 देशों में लगभग 35,000 लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या खरीदने पर विचार कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Sales, NFT, Survey, Market, Blockchain, Solana, Volume
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.