जुलाई से अब तक Shiba Inu के 5.3 खरब टोकन बर्न, कीमत में आया बड़ा उछाल

पिछले 24 घंटों में एक सिंगल ट्रांजैक्शन में 3,685,740 शिबा इनु टोकन बर्न हुए हैं और 5 लाख टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेजा गया है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 10:43 IST
ख़ास बातें
  • अब तक शिबा इनु की बर्निंग के लिए कुल 505 ट्रांजैक्शन किए गए हैं
  • पिछले सात दिनों के अंदर 613,214,213 SHIB टोकन बर्न
  • टोकन बर्निंग पिछले डेढ़ महीने से लगातार जारी है

जुलाई से अब तक शिबा इनु की कीमत में 13.04 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी आ चुकी है

Shiba Inu टोकनों की बर्निंग की खबरें दो हफ्तों से लगातार सामने आ रही हैं। टोकन बर्निंग का असर इसकी कीमतों में अब दिखाई देने लगा है और ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है। टोकन बर्निंग किसी टोकन की मार्केट में सर्कुलेशन को कम करने के लिए की जाती है ताकि मार्केट में टोकन की मांग बढ़े और कीमत में इजाफा हो। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Shiba Inu के लिए टोकन बर्निंग पिछले डेढ़ महीने से लगातार जारी है, जिसका इसकी कीमत पर सकारात्मक असर दिख रहा है। 

शिबा इनु टोकन बर्निंग ट्रैकर वेबसाइट Shibburn की रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई से लेकर अब तक शिबा इनु के 5.3 खरब टोकन बर्न किए जा चुके हैं। बर्निंग का यह सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के 135,418,982 टोकन बर्न किए गए हैं। यह प्रक्रिया 21 ट्रांजैक्शंस में पूरी की गई है। इस बीच, पिछले सात दिनों के अंदर 613,214,213 SHIB टोकन बर्न किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक शिबा इनु की बर्निंग के लिए कुल 505 ट्रांजैक्शन किए गए हैं। जुलाई से अब तक शिबा इनु के 5.3 खरब टोकन बर्न किए जा चुके हैं। 

SHIB बर्निंग का यह आंकड़ा अब तक कुछ और ज्यादा हो चुका होगा क्योंकि हाल ही में बर्न ट्रैकर की ओर से जारी आंकड़ों में लाखों टोकन बर्न होने की बात कही गई है। पिछले 24 घंटों में एक सिंगल ट्रांजैक्शन में 3,685,740 शिब टोकन बर्न हुए हैं और 5 लाख टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेजा गया है। बर्निंग का मतलब टोकन को एक बर्न एड्रेस पर भेजना होता है या फिर उसे ऐसे वॉलेट में भेजना होता है जहां से टोकन के साथ आगे कोई और ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकता है। इन्हें डेड वॉलेट कहते हैं, जहां से टोकन को न तो आगे भेजा जा सकता है और न ही वापस निकाला जा सकता है। माना जाता है कि इससे टोकन का प्राइस बढ़ता है, लेकिन हर बार ऐसा हो, इसकी गारंटी भी नहीं होती है। 

बात शिबा इनु की बर्निंग के असर के बारे में करें तो, जुलाई में शिबा इनु की कीमत में 13.04 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी आ चुकी है। फरवरी 2022 के बाद यह टोकन में अब तक सबसे बड़ी बढ़त है। 5.3 खरब टोकनों का बर्न होना एक बड़ा आंकड़ा लगता है, लेकिन इसकी कीमत आंकें तो यह 64 हजार डॉलर बैठती है। शिबा इनु के डेवलपर Shytoshi Kusama मानते हैं कि बर्निंग की ये प्रोसेस टोकन को बूस्ट करने के लिए जरूरी है। शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ हुई है। मंगलवार को शिबा इनु की कीमत में 0.21% का इजाफा देखा गया है। खबर लिखने के समय तक यह भारतीय एक्सचेंज कॉनस्विच कुबेर पर 0.000947 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, Shiba Inu Burning, crypto updates

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.