'Bitcoin में निवेश करने का ये सबसे सही समय है'

Michael Saylor बिटकॉइन की गिरती कीमत से सरोकार नहीं रखते हैं, उनका कहना है कि वो कंपनी की रणनीति को वैसे ही जारी रखेंगे जैसा उन्होंने दो साल पहले कहा था

'Bitcoin में निवेश करने का ये सबसे सही समय है'

Bitcoin की कीमत में आज फिर से इजाफा देखा गया है

ख़ास बातें
  • वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत काफी नीचे जा चुकी है
  • बुधवार को अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरों को 0.75% से बढ़ा दिया
  • ब्याज दर बढ़ाने से बिटकॉइन की कीमत और नीचे आ गई
विज्ञापन
Bitcoin के सबसे बड़े होल्डर MicroStrategy की ओर से टोकन के लिए एक सकारात्मक बयान आया है। Cryptocurrency मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद आज फिर हल्का सुधार देखा गया है। लेकिन डिजिटल करेंसी की ट्रेडिंग को बहुत ही अस्थिर बाजार माना जाता रहा है जिसका उदाहरण हर तीन-चार महीने में देखने को मिल जाता है। बावजूद इसके, क्रिप्टो क्षेत्र के कुछ टोकन ऐसे हैं जिनकी पॉपुलरिटी मार्केट की गिरावट या उठावट से बहुत अधिक प्रभावित नहीं होती है। बिटकॉइन भी इन्हीं टोकनों में से एक है। 

MicroStrategy कॉर्पोरेट जगत का सबसे बड़ा बिटकॉइन होल्डर है और इसके सीईओ Michael Saylor ने कहा है कि मार्केट में चल रही मंदी निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर है। अगर निवेशक बिटकॉइन में निवेश करना चाहते हैं तो यह उसके लिए सबसे अच्छा समय है। Michael Saylor ने कहा है कि वो BTC पर्चेज को जारी रखेंगे। फर्म की बिटकॉइन स्ट्रेट्जी पर मार्केट की मंदी का कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बयान देकर Michael Saylor ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी से कुछ बिटकॉइन होल्डिंग बाहर गई हैं। 

CNBC को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में MicroStrategy के सीईओ Michael Saylor ने साफ साफ शब्दों में कहा कि वो बिटकॉइन के उनके खजाने में इजाफा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दस साल के लम्बे निवेश के लिए बिटकॉइन एक जोखिम मुक्त विकल्प है। मार्केट में आ रही छोटे समय के लिए मंदी से इसके नेचर पर खास असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि चार साल के लिए अगर कोई व्यक्ति मार्केट की स्थिति से प्रभावित हुए बिना इस एसेट को होल्ड करता है तो उसे पैसे का नुकसान नहीं हो सकता है। 

वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत काफी नीचे जा चुकी है। बुधवार को अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरों को 0.75 प्रतिशत से बढ़ा दिया। ब्याज दर के बढ़ाए जाने के असर के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत एकदम से नीचे लुढ़क गई और बिटकॉइन $20,000 (लगभग 15.5 लाख रुपये) पर पहुंच गया। उसके कुछ समय बाद इसमें हल्का सुधार हुआ और वर्तमान में यह $22,200 (लगभग 17.25 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

बिटकॉइन के वीकली रिलेटिव स्ट्रेन्थ इंडेक्स (Relative Strength Index (RSI) के अनुसार, मार्केट का बॉटम अगले पांच हफ्तों में आएगा। फिलहाल आरएसआई 31 पर है जो कि इसके ऑल टाइम लो (All Time Low) से केवल 3 पॉइंट्स ऊपर है। यानि कि बिटकॉइन का ऑल टाइम लो 28 पर है। इस संख्या को देखें तो बिटकॉइन का निचला स्तर काफी नजदीक है। इसका एक अर्थ ये भी निकलता है कि जल्द ही मार्केट में फिर से सुधार आना शुरू हो जाएगा। Michael Saylor का कथन यहां पर सही साबित भी होता दिखता है, क्योंकि अगर मार्केट अपने बॉटम लेवल के करीब है तो यह क्रिप्टो में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। 

Michael Saylor बिटकॉइन की गिरती कीमत से सरोकार नहीं रखते हैं, उनका कहना है कि वो कंपनी की रणनीति को वैसे ही जारी रखेंगे जैसा उन्होंने दो साल पहले कहा था। उनके विचार में बिटकॉइन ने गोल्ड, तेल और Nasdaq index से और इसी तरह के अन्य विकल्पों से 10 गुना बेहतर परफॉर्म किया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »