McLaren Racing ने फैन्स के लिए बनाया NFT, खरीद सेकेंगे एक्सक्लूसिव डिजिटल कलेक्टिबल्स

कलेक्टिव प्लैटफॉर्म से जुड़ने वाले पहले 5,000 फैन्स को पहला डिजिटल कम्पोनेंट मुफ्त में गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। वहां से, फैन्स एक या एक से अधिक कम्पोनेंट्स को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 15:24 IST
ख़ास बातें
  • McLaren Racing Collective को Tezos पर बनाया गया है।
  • Tezos को एक एनर्जी एफिशिएंट ब्लॉकचेन कहा जाता है।
  • कलेक्टेबल्स को पांच चरणों में जारी किया जाएगा, पहला ड्रॉप 24 अक्टूबर को।

McLaren Racing एक पॉपुलर ब्रिटिश रेसिंग टीम है और दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी एक्टिव फॉर्मूला 1 टीम है।

McLaren Racing ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां फैन्स और क्लेक्टर्स McLaren Racing ब्रांडेड डिजिटल क्लेक्टेबल्स या नॉन फंजीबल टोकन (एनएफटी) खरीद सकते हैं। McLaren Racing एक पॉपुलर ब्रिटिश रेसिंग टीम है और दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी एक्टिव फॉर्मूला 1 टीम है। 'McLaren Racing Collective' नाम का यह प्लैटफॉर्म आने वाले समय में खास मैकलारेन रेसिंग कलेक्टेबल्स रखने की एक जगह बनेगा। इसका फर्स्ट ड्रॉप फैन्स और NFT जमा करने वालों को MCL35M 2021 फॉर्मूला 1 रेस कार के विभिन्न कम्पोनेंट्स को खरीदने की सुविधा देगा, जिसे McLaren Racing द्वारा जेनरेट की गई ऑफिशल CAD से बनाया गया है।

कलेक्टिव प्लैटफॉर्म से जुड़ने वाले पहले 5,000 फैन्स को पहला डिजिटल कम्पोनेंट मुफ्त में गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। वहां से, फैन्स एक या एक से अधिक कम्पोनेंट्स को खरीद सकते हैं। ये पूरे 22 कम्पोनेंट होते हैं जो डिजिटल MCL35M रेस कार पूरी तरह से एसेम्बल करने के लिए रिलीज किए जाते हैं। इन कलेक्टेबल्स को पांच चरणों में जारी किया जाएगा, जिसमें पहले चार कम्पोनेंट 24 अक्टूबर को ड्रॉप किए जाएंगे।

Advertisement
McLaren Racing Collective को Tezos पर बनाया गया है, जिसे एनर्जी एफिशिएंट ब्लॉकचेन कहा जाता है और यह McLaren का ऑफिशिअल टेक्निकल पार्टनर भी है। McLaren Racing के साथ दोनों लिमिटेड डिजिटल ऐसेट्स को बनाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं ताकि फैन्स टीम के अपने हिस्से को खरीद सकें।

फुल डिजिटल MCL35M पूरा करने वाला पहला व्यक्ति 2022 Formula 1 Grand Prix के लिए एक वीआईपी ट्रिप जीतेगा। यह कई अभियानों में से पहला अभियान होगा क्योंकि टीम के लिए यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जिसके द्वारा मैकलेरन रेसिंग से कोई फैन लम्बे समय तक जुड़ा रह पाएगा। 
Advertisement

लॉन्च पर McLaren Racing के eCommerce और eSports लाइसेंसिंग डायरेक्टर Lindsey Eckhouse ने कहा, "हम मैकलेरन रेसिंग कलेक्टिव को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे हम फैन्स को एक नए स्पेस में इंगेज कर पाएंगे। एनर्जी एफिशिएंट तेजोस ब्लॉकचेन पर बनाए गए एनएफटी के माध्यम से, हम अपने फैन्स एक्सपीरियंस को विकसित करने के लिए नए इजाद कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  2. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  3. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  4. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  5. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  6. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  7. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  8. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  10. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.