McLaren Racing ने फैन्स के लिए बनाया NFT, खरीद सेकेंगे एक्सक्लूसिव डिजिटल कलेक्टिबल्स

कलेक्टिव प्लैटफॉर्म से जुड़ने वाले पहले 5,000 फैन्स को पहला डिजिटल कम्पोनेंट मुफ्त में गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। वहां से, फैन्स एक या एक से अधिक कम्पोनेंट्स को खरीद सकते हैं।

McLaren Racing ने फैन्स के लिए बनाया NFT, खरीद सेकेंगे एक्सक्लूसिव डिजिटल कलेक्टिबल्स

McLaren Racing एक पॉपुलर ब्रिटिश रेसिंग टीम है और दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी एक्टिव फॉर्मूला 1 टीम है।

ख़ास बातें
  • McLaren Racing Collective को Tezos पर बनाया गया है।
  • Tezos को एक एनर्जी एफिशिएंट ब्लॉकचेन कहा जाता है।
  • कलेक्टेबल्स को पांच चरणों में जारी किया जाएगा, पहला ड्रॉप 24 अक्टूबर को।
विज्ञापन
McLaren Racing ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां फैन्स और क्लेक्टर्स McLaren Racing ब्रांडेड डिजिटल क्लेक्टेबल्स या नॉन फंजीबल टोकन (एनएफटी) खरीद सकते हैं। McLaren Racing एक पॉपुलर ब्रिटिश रेसिंग टीम है और दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी एक्टिव फॉर्मूला 1 टीम है। 'McLaren Racing Collective' नाम का यह प्लैटफॉर्म आने वाले समय में खास मैकलारेन रेसिंग कलेक्टेबल्स रखने की एक जगह बनेगा। इसका फर्स्ट ड्रॉप फैन्स और NFT जमा करने वालों को MCL35M 2021 फॉर्मूला 1 रेस कार के विभिन्न कम्पोनेंट्स को खरीदने की सुविधा देगा, जिसे McLaren Racing द्वारा जेनरेट की गई ऑफिशल CAD से बनाया गया है।

कलेक्टिव प्लैटफॉर्म से जुड़ने वाले पहले 5,000 फैन्स को पहला डिजिटल कम्पोनेंट मुफ्त में गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। वहां से, फैन्स एक या एक से अधिक कम्पोनेंट्स को खरीद सकते हैं। ये पूरे 22 कम्पोनेंट होते हैं जो डिजिटल MCL35M रेस कार पूरी तरह से एसेम्बल करने के लिए रिलीज किए जाते हैं। इन कलेक्टेबल्स को पांच चरणों में जारी किया जाएगा, जिसमें पहले चार कम्पोनेंट 24 अक्टूबर को ड्रॉप किए जाएंगे।

McLaren Racing Collective को Tezos पर बनाया गया है, जिसे एनर्जी एफिशिएंट ब्लॉकचेन कहा जाता है और यह McLaren का ऑफिशिअल टेक्निकल पार्टनर भी है। McLaren Racing के साथ दोनों लिमिटेड डिजिटल ऐसेट्स को बनाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं ताकि फैन्स टीम के अपने हिस्से को खरीद सकें।

फुल डिजिटल MCL35M पूरा करने वाला पहला व्यक्ति 2022 Formula 1 Grand Prix के लिए एक वीआईपी ट्रिप जीतेगा। यह कई अभियानों में से पहला अभियान होगा क्योंकि टीम के लिए यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जिसके द्वारा मैकलेरन रेसिंग से कोई फैन लम्बे समय तक जुड़ा रह पाएगा। 

लॉन्च पर McLaren Racing के eCommerce और eSports लाइसेंसिंग डायरेक्टर Lindsey Eckhouse ने कहा, "हम मैकलेरन रेसिंग कलेक्टिव को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे हम फैन्स को एक नए स्पेस में इंगेज कर पाएंगे। एनर्जी एफिशिएंट तेजोस ब्लॉकचेन पर बनाए गए एनएफटी के माध्यम से, हम अपने फैन्स एक्सपीरियंस को विकसित करने के लिए नए इजाद कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »