मास्‍टरकार्ड के CFO ने कहा- पेमेंट का भरोसेमंद साधन बनने के लिए अस्थिर हैं Cryptocurrency

सचिन मेहरा की राय में, क्रिप्टोकरेंसी वास्तव में असेट कैटिगरी में बेहतर लगती हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • मेहरा ने कहा, डिजिटल करेंसीज नकदी से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से निपट सकती हैं
  • क्रिप्‍टोकरेंसीज को लेकर मास्‍टरकार्ड भी कई काम कर रही है
  • जून में मास्टरकार्ड ने सात नए पार्टनर्स के साथ करार किया था

कुछ अमेरिकी सीनेटरों द्वारा क्रिप्टो करों में छूट लाने का प्रस्ताव देने के बाद मेहरा का यह बयान आया है।

बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) जैसी क्रिप्टोकरेंसी एक भरोसेमंद पेमेंट साधन बनने के लिए बहुत अस्थिर हैं। मास्टरकार्ड के भारतीय मूल के चीफ फाइनेंशियल ऑफ‍िसर (CFO) सचिन मेहरा ने ब्लूमबर्ग को हाल में दिए एक इंटरव्‍यू में यह बात कही है। मेहरा की राय में, क्रिप्टोकरेंसी वास्तव में असेट कैटिगरी में बेहतर लगती हैं। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल करेंसीज नकदी से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से निपटने में मदद कर सकती हैं। ब्लॉकचेन अपनाने वाली शुरुआती कंपनियों में खुद को स्‍थापित करने के लिए मास्टरकार्ड ने हाल के दिनों में कई कदम उठाए हैं।

मास्टरकार्ड के इस एग्‍जीक्‍यूटिव ने कहा कि अगर हर दिन मूल्य में कुछ उतार-चढ़ाव होता है, जैसे कि आपकी स्टारबक्स कॉफी की कीमत आज 3 डॉलर (लगभग 240 रुपये) है और यह आपको 9 डॉलर (लगभग 715 रुपये) में मिलेगी और इसके अगले दिन आपको एक डॉलर कीमत चुकानी होगी, तो कंस्‍यूमर के दृष्टिकोण से एक एक समस्या है।

कुछ अमेरिकी सीनेटरों द्वारा क्रिप्टो करों में छूट लाने का प्रस्ताव देने के बाद मेहरा का यह बयान आया है। नए बिल में 50 डॉलर (लगभग 4,000 रुपये) तक के पर्सनल क्रिप्‍टो ट्रांजैक्‍शंस के लिए टैक्‍स छूट का प्रस्ताव दिया गया है। इस बिल का नाम ‘वर्चुअल करेंसी टैक्स फेयरनेस एक्ट' है, जिसका मकसद रोजाना के पेमेंट मोड के रूप में क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग को आसान बनाना है। मेहरा के अनुसार, CBDCs और स्‍टेबलकॉइंस रोजाना के पेमेंट के लिए बेहतर हैं। 

कई देशों में सीबीडीसी की प्रक्रिया जारी होने के बीच जून महीने में डेलॉइट के एक सर्वे में कहा गया था कि अमेरिका में 75 फीसदी से ज्‍यादा रिटेलर्स डॉलर और कार्ड के लिए वैध पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में स्‍टेबलकॉइंस को अपनाने में रुचि रखते हैं। सर्वे के लिए डेलॉइट ने रिटेल ऑर्गनाइजेशंस के 2,000 से ज्‍यादा सीनियर मेंबर्स को चुना था। 
Advertisement

मई में मास्टरकार्ड के अधिकारी हेरोल्ड बॉस ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी को ग्‍लोबल आर्थिक ढांचे में बारीकी से जोड़ने की जरूरत है। फ‍िलहाल मास्टरकार्ड टॉप ग्‍लोबल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक है जो वेब3 से संबंधित इनिशिएटिव्‍स को तेज कर रहा है। जून में मास्टरकार्ड ने सात नए पार्टनर्स के साथ करार किया था। इनमें द सैंडबॉक्स के साथ-साथ इम्यूटेबल एक्स, कैंडी डिजिटल, मिंटेबल, स्प्रिंग, निफ्टी गेटवे और मूनपे शामिल हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए NFT प्लेटफॉर्म पर कैश पेमेंट को सपोर्ट करने के लिए मास्टरकार्ड पहले से ही कॉइनबेस के साथ काम कर रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.