Cryptocurrency से जुड़े कई YouTube चैनल हैक, साइबर क्रिमिनल्‍स ने की धोखाधड़ी की कोशिश

हैकर्स ने वीडियो पोस्ट करके लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने के लिए कहा। वीडियो के डिस्क्रिप्शन सेक्शन में एक वॉलेट का लिंक जोड़ा गया था।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 15:00 IST
ख़ास बातें
  • हैकिंग से प्रभावित हुए भारतीय क्रिएटर अरुण मैनी ने घटना के बारे में बताय
  • वीडियो मैसेज को स्क्रीन-रिकॉर्ड करने की बात फॉलोवर्स से पूछी
  • उनके फॉलोवर्स ने हैकर्स का वीडियो ग्रैब कर लिया था

हैकर्स कह रहे थे कि लोग USD Coin, Binance और Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसी को OWCY नाम की एक नई क्रिप्टोकरेंसी से बदल दें।

दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे क्रिप्टो सेक्टर को निशाना बनाने के लिए हैकर्स नए तरीके आजमा रहे हैं। हाल में हुई एक घटना में हैकर्स ने कई YouTube चैनलों को अपने कंट्रोल में ले लिया। इनमें से कई YouTube चैनल, क्रिप्‍टो को सपोर्ट करने वाले इन्‍फ्लूएंसर्स के थे और कुछ चैनल भारतीय एक्सचेंजों जैसे- CoinDCX, WazirX और Unocoin से जुड़े थे। हैकर्स ने वीडियो पोस्ट करके लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने के लिए कहा। वीडियो के डिस्क्रिप्शन सेक्शन में एक वॉलेट का लिंक जोड़ा गया था।

माना जाता है कि हैकर्स ने यूट्यूब अकाउंट्स को हाईजैक करके उन पर अपना वीडियो मेसेज चलाने के लिए YouTube सर्वर को बाधित किया। हैकर्स कह रहे थे कि लोग USD Coin, Binance और Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसी को OWCY नाम की एक नई क्रिप्टोकरेंसी से बदल दें। 

इस हैकिंग से प्रभावित हुए एक भारतीय क्रिएटर अरुण मैनी ने घटना के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने अपने फॉलोवर्स से पूछा कि क्या किसी ने उस वीडियो मैसेज को स्क्रीन-रिकॉर्ड किया था। उनके फॉलोवर्स ने हैकर्स का वीडियो ग्रैब कर लिया था। Box Mining यूट्यूब चैनल के क्रिएटर माइकल गु ने भी अपने फॉलोवर्स को उनका चैनल हाईजैक होने की खबर ट्विटर पर दी। 
 

उन्‍होंने लिखा कि यह संभवतः YouTube हाईजैकिंग का मामला है, क्योंकि 30 से ज्‍यादा यूट्यूबर्स प्रभावित हुए हैं। इस बीच, भारतीय एक्सचेंज Unocoin और WazirX ने भी कथित तौर पर कन्‍फर्म किया है कि उनके चैनलों में कुछ वक्‍त के लिए सेंध लगाई गई थी, लेकिन इससे तुरंत निपट लिया गया।
 

Advertisement
इस मामले में जांच शुरू की गई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। यह भी पता नहीं चला है कि क्या लोगों ने क्रिप्टो टोकन्‍स को हैकर्स के बताए गए वॉलेट में ट्रांसफर किया है। YouTube ने अभी तक इस घटना को लेकर बयान जारी नहीं किया है।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब साइबर क्रिमिनल्‍स ने निवेशकों को टार्गेट करने के लिए इस प्‍लेटफॉर्म को हाईजैक किया है। जुलाई 2020 में भारत के पॉपुलर YouTubers में से एक अजय नागर उर्फ CarryMinati ने बताया था कि YouTube पर उनके दो चैनलों में से एक को हैक कर लिया गया था। उनके फॉलोवर्स को बिटकॉइन लिंक दिखाई दे रहे थे। अभी दिसंबर महीने में ही पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.