मलेशिया में क्रिप्टो माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी की चोरी में 600 से अधिक गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों से 6.98 करोड़ मलेशियन रिंगिट की कीमत वाले क्रिप्टो माइनिंग इक्विपमेंट जब्त किए गए हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 20:35 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो माइनिंग के प्रोसेस में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है
  • चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज पर प्रतिबंध लगाया था
  • कुछ देशों में क्रिप्टो माइनिंग का विरोध किया जा रहा है

क्रिप्टोकरेंसीज को एडवांस्ड कंप्यूटर्स पर जटिल एल्गोरिद्म को साल्व कर माइन किया जाता है

क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत कई देशों की सरकारों के लिए चिंता का एक कारण बन गई है। मलेशिया भी इस समस्या से जूझ रहा है और वहां पिछले दो वर्षों में क्रिप्टो माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी की चोरी करने वाले 627 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से 6.98 करोड़ मलेशियन रिंगिट की कीमत वाले क्रिप्टो माइनिंग इक्विपमेंट भी जब्त किए गए हैं। क्रिप्टोकरेंसीज को एडवांस्ड कंप्यूटर्स पर जटिल एल्गोरिद्म को साल्व कर माइन किया जाता है। इस प्रोसेस में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है। 

मलेशियन न्यूज एजेंसी Bernama ने एक रिपोर्ट में बताया कि इलेक्ट्रिसिटी की कमी से निपटने के लिए अथॉरिटीज ने अवैध तरीके से क्रिप्टो माइनिंग करने वालों पर शिकंजा कसा है। मलेशिया में आमतौर पर उन एरिया में पावर ग्रिड पर अधिक लोड पड़ता है जहां क्रिप्टो माइनिंग करने वालों की संख्या अधिक है। मलेशिया की पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Tenaga Nasional Berhad ने क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स को पकड़ने की शुरुआत की है। मलेशिया की पुलिस ने नागरिकों को प्रॉपर्टी किराए पर देने में सतर्कता बरतने को कहा है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें अपने निकट के एरिया में क्रिप्टो माइनिंग एक्टिविटीज होने का शक है तो वे पुलिस को सूचना दें।
Advertisement

चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो एक्टिविटीज पर प्रतिबंध लगाने के बाद से रूस, ईरान और कजाकिस्तान जैसे देशों में क्रिप्टो माइनिंग बढ़ी है। इस वजह से इन देशों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी की समस्या भी हो रही है। पिछले वर्ष अमेरिका के टेक्सस राज्य में बिटकॉइन माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर असर पड़ा था। इससे टेक्सस के लोगों को काफी परेशानी हुई थी। 

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मोजूद क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग फर्म स्ट्रॉन्गहोल्ड डिजिटल माइनिंग'अपने सैकड़ों सुपर कंप्यूटरों को इलेक्ट्रिसिटी देने के लिए कोयले के कचरे का इस्तेमाल करती है। इसका उद्देश्य एनर्जी नेटवर्क को नुकसान ना पहुंचाते हुए एक बायप्रोडक्‍ट को इस्‍तेमाल करना है। इसके लिए फर्म ने पावर जेनरेशन करने का वैकल्पिक तरीका खोजा है। कंपनी दशकों पुराने पावर जेनरेशन प्लांट्स की छोड़ी गई कोयले की राख का इस्‍तेमाल करके इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन करती है। हाल ही में आठ अमेरिकी सांसदों ने बिटकॉइन माइनिंग करने वालीं फर्मों से यह बताने के लिए कहा था कि वो इस काम में कितनी इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल करती हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Malaysia, Bitcoin, Mining, America, Electricity, Supply
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.