KuCoin यूजर्स ने गंवाए लाखों रुपये, क्रिप्टो एक्सचेंज का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक

KuCoin ने Tether (USDT) स्टेबलकॉइन के 22,000 टोकन के रूप में $22,268 (लगभग 18.2 लाख रुपये) की राशि के कुल 22 लेनदेन दर्ज किए।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 15:27 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने 24 अप्रैल को KuCoin के ट्विटर अकाउंट को हैक किया
  • हैकर्स ने एक नकली एक्टिविटी पोस्ट की
  • कंपनी अब अपने यूजर्स को इस तरह की एक्टिविटी से बचाने के लिए उठाएगी कदम
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज KuCoin के ट्विटर अकाउंट के हैक होने के बाद एक्सचेंज के कुछ यूजर्स ने करीब $22,000 (लगभग 18 लाख रुपये) से अधिक खो दिए हैं। हैकर्स ने लगभग 45 मिनट तक KuCoin के ट्विटर हैंडल पर कंट्रोल रखा, जिससे उन्होंने बेखबर यूजर्स को अपना शिकार बनाया। कुछ क्रिप्टो-संबंधित रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स सोशल नेटवर्किंग इकोसिस्टम में हमला कर रहे हैं और यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ये हैकर्स अकसर उन्हें शिकार बनाते हैं, जो सक्रिय रूप से सोशल मीडिया पोस्ट के साथ जुड़ते हैं और सार्वजनिक डोमेन पर अपने निवेश के बारे में किसी न किसी प्रकार की जानकारी पोस्ट करते हैं।

हैकर्स ने 24 अप्रैल को KuCoin के ट्विटर अकाउंट को हैक किया, जिसने 2017 में लॉन्च होने के बाद से 2.4 मिलियन फॉलोअर्स बटोरे हैं।

एक्सचेंज के ट्विटर हैंडल पर कंट्रोल पाने के बाद, हैकर्स ने एक नकली एक्टिविटी पोस्ट की और इस पोस्ट के साथ जुड़ने वाले KuCoin यूजर्स को लाखों रुपये गंवाने पड़े।

KuCoin ने Tether (USDT) स्टेबलकॉइन के 22,000 टोकन के रूप में $22,268 (लगभग 18.2 लाख रुपये) की राशि के कुल 22 लेनदेन दर्ज किए।
Advertisement

कंपनी अब प्रभावित यूजर्स तक पहुंच रही है और उनके इस नुकसान की भरपाई करने का वादा दे रही है। एक आधिकारिक ट्विटर थ्रेड में, क्रिप्टो एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि हैकिंग ने केवल उसके ट्विटर अकाउंट को ब्रीच किया है और कंपनी के सभी अन्य सोशल नेटवर्किंग हैंडल और साथ ही वेबसाइट भी सुरक्षित है।
Advertisement
 

कंपनी अब अपने यूजर्स को ऐसी एक्टिविटी से बचाने के लिए सुरक्षा की अतिरिक्त लेयर्स जोड़ना चाह रही है।

KuCoin ने ट्वीट में लिखा, “ट्विटर के मौजूदा 2FA के अलावा, KuCoin टीम हमारे सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को लागू करेगी। हम भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ट्विटर के साथ घटना की गहन जांच भी कर रहे हैं।”
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: KuCoin, KuCoin Hacked
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.