Shiba Inu, Dogecoin के क्रिएटर्स को जेल भेजना चाहते हैं Jordan Belfort

Belfort ने कहा कि Shiba Inu खरीदकर लोगों के बहुत अधिक प्रॉफिट कमाने की बहुत सी कहानियां हैं लेकिन इससे कहीं अधिक लोगों को इस टोकन से नुकसान हुआ

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Belfort क्रिप्टोकरंसीज को पसंद करते हैं लेकिन मीम टोकन्स के खिलाफ हैं
  • उनका कहना है कि मीम कॉइन्स के क्रिएटर्स "जालसाज" लोग हैं
  • क्रिप्टो सेगमेंट को सरकारों की ओर से रेगुलेट करने की मांग की जा रही है

Belfort मानते हैं कि Bitcoin और Ether जैसे "ब्लूचिप" कॉइन्स के लिए सरकारी रेगुलेशन अच्छा होगा

वॉल स्ट्रीट के बड़े ट्रेडर्स में शामिल रहे Jordan Belfort का मानना है कि Shiba Inu और Dogecoin जैसे मीम टोकन्स पूरी तरह धोखा हैं और इनके क्रिएटर्स को जेल भेजा जाना चाहिए। स्टॉक मार्केट में गड़बड़ी वाली सेल्स से हजारों डॉलर हड़पने के बाद Belfort को "वोल्फ ऑफ द स्ट्रीट" कहा जाने लगा था। वह क्रिप्टोकरंसीज को पसंद करते हैं लेकिन मीम टोकन्स के खिलाफ हैं। वह अब एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं।

Belfort ने ब्रिटेन के टैबलॉयड The Sun को हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि Shiba Inu और Dogecoin दो लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसीज हैं लेकिन इनकी वास्तविक वैल्यू या इस्तेमाल नहीं है। उनका कहना था कि इस तरह के टोकन्स का एकमात्र उद्देश्य लोगों के साथ धोखा करना है। Belfort ने कहा कि Shiba Inu खरीदकर लोगों के बहुत अधिक प्रॉफिट कमाने की बहुत सी कहानियां हैं लेकिन इससे कहीं अधिक लोगों को इस टोकन से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया, "लोगों के लाखों कमाने की आप कहानियां सुनते हैं लेकिन ऐसे प्रत्येक व्यक्ति के साथ 10,000 या 1,00,000 लोग ऐसे हैं जिन्हें इससे भारी नुकसान हुआ है। यह एक अच्छा इनवेस्टमेंट नहीं हैं।"
Advertisement

उन्होंने कहा कि मीम कॉइन्स के क्रिएटर्स "जालसाज" लोग हैं और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। इस तरह के टोकन्स के सफल होने का कोई रास्ता नहीं है। हालांकि, Belfort सभी क्रिप्टोकरंसीज के खिलाफ नहीं हैं और उनका मानना है कि Bitcoin और Ether जैसे "ब्लूचिप" कॉइन्स के लिए सरकारी रेगुलेशन अच्छा होगा। क्रिप्टो सेगमेंट को सरकारों की ओर से रेगुलेट करने की मांग की जा रही है। फाइनेंशियल सेक्टर की तरह इस मार्केट में रेगुलेशन नहीं होने के कारण इनवेस्टर्स के लिए रिस्क बहुत अधिक होता है। क्रिप्टोकरंसीज को लेकर कोई समस्या होने पर उसके समाधान का कोई तरीका नहीं है। Belfort ने कहा कि इसी वजह से इस मार्केट में धोखेबाज फायदा उठा रहे हैं।

Shiba Inu का प्राइस पिछले एक दिन में 5.4 प्रतिशत से अधिक घटकर $0.000043 पर था। CoinGecko के अनुसार, इस मीम टोकन में एक सप्ताह से अधिक से तेजी रही थी और यह 13.8 प्रतिशत बढ़ा था। कुछ अन्य एक्सपर्ट्स भी मीम टोकन्स को लेकर आशंका जता चुके हैं। इनके प्राइसेज में उतार-चढ़ाव भी अधिक होता है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Cryptocurrecny, Ether, Regulation, Belfort, shiba inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.