Twitter के फाउंडर ने Bitcoin को बताया फंड ट्रांसफर के लिए ओपन स्टैंडर्ड

अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के साथ बिटकॉइन में भी पिछले कुछ सप्ताह में भारी गिरावट आई है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष 67,567 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

Twitter के फाउंडर ने Bitcoin को बताया फंड ट्रांसफर के लिए ओपन स्टैंडर्ड

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,567 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

ख़ास बातें
  • उन्होंने कहा कि बिटकॉइन जल्द ही इंटरनेट की नेटिव करेंसी हो सकता है
  • पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन का प्राइस काफी गिरा है
  • Dorsey ने अपनी ऑनलाइन पेमेंट्स फर्म Block अपनी सर्विसेज बढ़ा रही है
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के फाउंडर Jack Dorsey ने Bitcoin के लिए अपना समर्थन दोहराया है। उन्होंने इसे ग्लोबल फंड ट्रांसफर के लिए एक ओपन स्टैंडर्ड बताया है। इसके साथ ही उनका कहना था कि बिटकॉइन जल्द ही इंटरनेट के लिए नेटिव करेंसी के तौर पर काम करेगा। 

Dorsey ने अपनी ऑनलाइन पेमेंट्स फर्म Block के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "हम केवल एक पेमेंट प्लेटफॉर्म नहीं हैं। कंपनी में बहुत बदलाव हुए हैं।" Block ने अपनी सर्विसेज का दायरा बढ़ाकर क्रिप्टो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग तक किया है। Dorsey की योजना Block के ऐप के साथ बिटकॉइन से जुड़ी सर्विसेज को इंटीग्रेट करने की है। हालांकि, अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के साथ बिटकॉइन में भी पिछले कुछ सप्ताह में भारी गिरावट आई है। इस रिपोर्ट को पब्लिश करते समय बिटकॉइन का प्राइस लगभग 29,130 डॉलर पर था। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,567 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। 

Block ने पिछले वर्ष के अंत में Cash ऐप के यूजर्स को हॉलिडे सीजन के दौरान बिटकॉइन और स्टॉक्स को गिफ्ट्स के तौर पर एक्सचेंज करने की सुविधा दी थी।  Dorsey की ओर से किए गए पहले ट्वीट को पिछले वर्ष NFT के तौर पर 29 लाख डॉलर में बेचा गया था। इसके होल्डर Sina Estavi ने अप्रैल की शुरुआत में इसे दोबारा बेचने की कोशिश की थी लेकिन इसके लिए उन्हें केवल 280 डॉलर की सबसे अधिक बिड मिली थी। इससे NFT सेगमेंट से जुड़े लोगों को झटका लगा था। 

इस NFT को बेचने के लिए Estavi ने OpenSea NFT मार्केटप्लेस पर 4.8 करोड़ डॉलर का प्राइस दिया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इससे मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा चैरिटी ऑर्गनाइजेशन Give Directly को देंगे। हालांकि, उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि इसके लिए केवल सात लोगों ने बिड दी और उनमें से सबसे अधिक 280 डॉलर की थी। इससे NFT सेगमेंट को लेकर सवाल भी उठे थे। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Exchange, Twitter, Payment, Users, NFT, Price, OpenSea
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »