Bitbns एक्सचेंज पर ट्रेड होगा भारत का पहला ग्लोबल क्रिप्टो इंडेक्स 'IC15'

1 मार्च, 2022 तक, Bitcoin, XRP, Terra, और Cardano IC15 इंडेक्स पर टॉप चार क्रिप्टो एसेट थे।

Bitbns एक्सचेंज पर ट्रेड होगा भारत का पहला ग्लोबल क्रिप्टो इंडेक्स 'IC15'

1 मार्च, 2022 तक, Bitcoin, XRP, Terra, और Cardano IC15 इंडेक्स पर टॉप चार क्रिप्टो एसेट थे।

ख़ास बातें
  • 1 मार्च तक BTC, XRP, Terra, और Cardano IC15 पर टॉप चार क्रिप्टो एसेट थे
  • Bitbns एक्सचेंज के लगभग चार मिलियन (40 लाख) यूज़र्स को मिलेगा लाभ
  • IC15 इंडेक्स ट्रेडिंग भारत को ग्लोबल क्रिप्टो स्पेस पर लाएगा
विज्ञापन
भारत का पहला ग्लोबल क्रिप्टो इंडेक्स IC15 अप्रैल के पहले हफ्ते से Bitbns एक्सचेंज पर ट्रेड होना शुरू करेगा। IC15 को CryptoWire द्वारा जनवरी में लॉन्च किया गया था, ताकि दुनिया में 15 सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली क्रिप्टोकरेंसी की परफॉर्मेंस पर नज़र रखी जा सके। क्रिप्टोवायर क्रिप्टो को ट्रैक करने वाले TickerPlant का एक स्पेशल बिजनेस यूनिट (SBU) है। IC15 की ट्रेडिंग शुरू होने से क्रिप्टो निवेशकों को एक एसेट पर फोकस रखने के बजाय पूरी मार्केट पर नज़र रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, इंडेक्स पर ट्रेड करने से लिक्विडिटी संबंधी जोखिम भी कम होंगे।

IC15 इंडेक्स ट्रेडिंग भारत को ग्लोबल क्रिप्टो स्पेस पर लाएगा। इंडेक्स की कीमतों को ग्लोबल लेवल पर देखा जाएगा और यह इंडस्ट्री को मार्केट की एक्टिविटी पर नजर रखने में मदद करेगा।

Bitbns पर IC15 इंडेक्स से एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) और आर्बिट्रेज बेनिफिट्स के लिए अन्य वेल्थ मैनेजमेंट प्रोडक्ट्स के जरिए प्रोडक्ट ऑफरिंग को व्यापक बनाने की उम्मीद है।

ईटीएफ फाइनेंशियल प्रोडक्ट हैं, जो रेगुलेटिड होते हैं और एक अंतर्निहित एसेट की कीमत में उतार-चढ़ाव को ट्रैक करते हैं। ईटीएफ लोगों को एसेट की कीमत प्रवृत्ति से लाभ निकालने का एक विकल्प देता है, वो भी वास्तव में इसकी एक भी यूनिट खरीदे बिना।

क्रिप्टोवायर ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा "यह व्यवस्था S&P-Dow Jones और फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (FTSE) इक्विटी या न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर ट्रेड होने वाले ETF प्रोडक्ट्स, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME), Nasdaq और लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार करती है।"

Bitbns एक्सचेंज के लगभग चार मिलियन (40 लाख) यूज़र्स को IC15 पर ट्रेडिंग का लाभ मिलेगा।

1 मार्च, 2022 तक, Bitcoin, XRP, Terra, और Cardano IC15 इंडेक्स पर टॉप चार क्रिप्टो एसेट थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IC15, IC15 Index, IC15 top index
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »