Union Budget 2022: भारत में Crypto पर देना होगा 30% टैक्स, RBI लाएगा खुद की डिजिटल करेंसी

Union Budget 2022: Nirmala Sitharaman ने जानकारी दी है कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांस्फर पर 30 प्रतिशत के रेट से टैक्स वसूला जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 13:08 IST
ख़ास बातें
  • RBI इस साल लॉन्च करेगी भारतीय डिजिटल करेंसी - Digital Rupee
  • वर्चुअल डिजिटल एसेट के जरिए होने वाली आय पर लगेगा 30% टैक्स
  • मौजूदा साल में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान लगाया गया है

Union Budget 2022: Nirmala Sitharaman का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।

Union Budget 2022: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट भाषण पढ़ते हुए डिजिटल करेंसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च की जाएगी। ब्लॉकचेन और कुछ अन्य टेक्नोलॉजी पर आधारित सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या तो 2022 के अंत तक या 2023 की शुरूआत में जारी कर दी जाएगी। उनका कहना है कि भारतीय डिजिटल करेंसी (Indian Digital Currency) से अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा, अपने बजट भाषण के दौरान सीतारमण ने जानकारी दी है कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांस्फर पर 30 प्रतिशत के रेट से टैक्स वसूला जाएगा। सीतारमण का कहना है कि "वर्चुअल डिजिटल एसेट में लेनदेन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनके चलते वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के लिए एक खास टैक्स सिस्टम जारी करना अनिवार्य हो गया है। मैं यह प्रदान करने का प्रस्ताव करती हूं कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांस्फर के जरिए होने वाली आय पर 30 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया जाएगा। ऐसी आय की गणना करते समय किसी भी व्यय या तत्वों के संबंध में कोई कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी, सिवाय वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांस्फर से होने वाले नुकसान के लिए अधिग्रहण की लागत को किसी के खिलाफ सेट ऑफ नहीं किया जा सकता है।"

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। अगले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने की उम्मीद भी जताई गई है। इतना ही नहीं, मौजूदा साल में भी भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान लगाया गया है।

क्रिप्टोकरेंसी के विपरीत, डिज़िटल करेंसी अधिक स्थिर है और अधिकारियों द्वारा समर्थित है। क्रिप्टोकरेंसी और स्टेबलकॉइन विकेंद्रीकृत (डिसेंट्रलाइज्ड) हैं, जो कि देश द्वारा जारी डिजिटल करेंसी में नहीं हो सकता है।
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद संबंधित फाइनेंसिंग से निपटने के लिए स्थापित किए गए एक अंतरसरकारी संगठन Financial Action Task Force (FATF) की अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वर्चुअल क्रिप्टोकरेंसी मेनस्ट्रीम डिज़िटल पेमेंट विधियों की तुलना में बेहतर प्राइवेसी प्रदान करती है, जिसका उपयोग आतंकवादी संगठनों और अपराधियों द्वारा गलत एक्टिविटी के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी डीसेंट्रलाइज्ड होती है, इसलिए सेंट्रल बैंकों के पास अर्थव्यवस्था में मनी सप्लाई को कंट्रोल करने उनकी सबसे जरूरी कार्यक्षमताओं नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.