Bitcoin को बनाने वाले Satoshi Nakamoto के टोकनों की मौजूदा कीमत है लगभग Rs 5 लाख करोड़!

नाकामोटो द्वारा साल 2009 में उस समय बनाए गए BTC टोकन अब 13 साल बाद अरबों डॉलर के लायक हो गए हैं क्योंकि बिटकॉइन अब नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 13:47 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन बनाने के बाद नाकामोटो ने कुल BTC 1,125,150 टोकनों की माइनिंग की।
  • बुडापेस्ट में नाकामोटो की पहली और एकमात्र स्टैच्यू लगाई गई है।
  • नाकामोटो के द्वारा बनाए गए बिटकॉइन अभी तक खर्च नहीं किए गए हैं।

नाकामोटो की पहचान के साथ-साथ उनके ठिकाने की डीटेल्स एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है।

Satoshi Nakamoto को बिटकॉइन के निर्माता के रूप में जाना जाता है मगर ये इनका असली नाम नहीं है बल्कि काल्पनिक है। यह शख्स आज तक अज्ञात है। जिस समय नाकामोटो ने 2009 में पहला बिटकॉइन बनाया, यह स्पष्ट नहीं था कि क्या क्रिप्टोकरेंसी कभी किसी लायक हो भी सकती है या नहीं। हालांकि नाकामोटो द्वारा बनाए गए ये टोकन अब 13 साल बाद अरबों डॉलर के लायक हो गए हैं क्योंकि बिटकॉइन नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है जो टोकन उस वक्त उन्होंने बनाए थे, क्या इस बड़े धन का कभी दावा किया जाएगा। आइए देखें कि आज नाकामोटो टोकन की कीमत कितनी है।

Whale Alert की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन बनाने के बाद नाकामोटो ने कुल BTC 1,125,150 टोकनों की माइनिंग की, जो वर्तमान में दुनिया में सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी है। बुधवार, 27 अक्टूबर तक, बिटकॉइन प्रति टोकन 63,925 डॉलर (लगभग 48 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। इसका मतलब है कि आज उन टोकनों का कुल प्राइस 66 बिलियन डॉलर (लगभग 4,96,814 करोड़ रुपये) से अधिक होगा।

बिटकॉइन के बढ़ते ग्लोबल एडॉप्शन और पॉपुलेरिटी के बावजूद नाकामोटो की पहचान के साथ-साथ उनके ठिकाने की डीटेल्स एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है। अभी के लिए यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या सातोशी नाकामोटो बिटकॉइन के निर्माण के लिए जिम्मेदार केवल एक व्यक्ति है या यह लोगों का एक ग्रुप है। नाकामोटो के द्वारा बनाए गए बिटकॉइन अभी तक वैसे ही हैं, उन्हें खर्च नहीं किया है। 

इससे पहले अक्टूबर में, PayPal के को-फाउंडर Peter Thiel ने कहा था कि वह शायद अनजाने में वर्ष 2000 में सतोशी नाकामोतो से मिले होंगे। Peter Thiel के अनुसार, लगभग 21 साल पहले उन्होंने लगभग 200 लोगों के एक ग्रुप से मुलाकात की, जो सेंट्रल बैंको की मोनोपॉली को चुनौती देने की क्षमता के साथ एक नए करेंसी सिस्टम को प्रोमोट करना चाहते थे। Thiel का मानना ​​​​है कि नाकामोटो उस ग्रुप में से कोई हो सकता था।
Advertisement

सितंबर 2021 में, बुडापेस्ट में सातोशी नाकामोटो की पहली और एकमात्र स्टैच्यू को दुनिया के सामने लाया गया। इस मूर्ति के चेहरे के नैन नक्श साफ तरीके से नहीं बनाए गए हैं। इसलिए चेहरे को पहचान नहीं दी जा सकती है। 
Advertisement
क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकर CoinMarketCap के अनुसार हाल ही में सभी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,87,42,625 करोड़ रुपये) का एक माइलस्टोन पार कर गया है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.